फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Puneet Khurana suicide case police recorded wife statement after post-mortem of Puneet body handed over to fam

पुनीत सुसाइड केस में नया खुलासा: सामने आया CCTV फुटेज, मनिका ने मांगे थे 10 मिनट; बात बढ़ी तो दी थी ये धमकी

Thu, 02 Jan 2025 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jan 2025 08:41 PM IST
सार

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने बताया कि इस सीसीटीवी फुटेज में पुनीत और उनकी पत्नी मनिका पाहवा के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। खुराना और उनकी पत्नी दोनों एक कमरे में आमने-सामने बैठे दिखाई दे रहे हैं और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक के दौरान तनाव साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Puneet Khurana suicide case police recorded wife statement after post-mortem of Puneet body handed over to fam
मनिका और पुनीत खुराना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मॉडल टॉउन इलाके में बेकरी मालिक पुनीत खुराना (40) खुदकुशी मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी मनिका पहावा के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही पत्नी के कुछ परिचितों के भी बयान दर्ज किए हैं। दूसरी तरफ मॉडल टॉउन थाना पुलिस ने पुनीत के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि फांसी लगाने से ही बेकरी मालिक की मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके अलावा इस मामले का एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने बताया कि इस सीसीटीवी फुटेज में पुनीत और उनकी पत्नी मनिका पाहवा के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। खुराना और उनकी पत्नी दोनों एक कमरे में आमने-सामने बैठे दिखाई दे रहे हैं और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक के दौरान तनाव साफ देखा जा सकता है। इसमें पत्नी पाहवा कहती है कि.. मैं आपको 10 मिनट दे रहा हूं, चुपचाप बैठिए। मुझे बताइए कि आप क्या करना चाहते हैं। मुझे सीधा जवाब दीजिए। जैसे-जैसे बहस बढ़ती जाती है, पत्नी मनिका पाहवा कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दावा करती है कि इस प्रक्रिया में उसकी खुद की जिंदगी बर्बाद हो गई है। इसके बाद वह उसे धमकी देती है और दावा करती है कि उसके पास उसके रिश्तेदारों के फोन नंबर और पते हैं.. वह उन्हें सब कुछ बता देगी कि क्या हो रहा है। इस पर खुराना जवाब देते हैं..किसी भी दिन।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने लगाई न्याय की गुहार
मृतक खुराना की मां ने कहा है कि एक साल तक दोनों (खुराना और पाहवा) ठीक रहे, लेकिन उसके बाद, उन दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगे। एक बार तो मैंने उन्हें अलग भी कर दिया, यह सोचकर कि इससे उन्हें खुशी मिलेगी। लेकिन इसके बाद भी, वह मेरे बच्चे को प्रताड़ित करती रही। मेरा बेटा चुपचाप सब कुछ सहता रहा। पुनीत की मां ने अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन

कई मुद्दों को लेकर झगड़ा होता था
पुनित की मां ने बताया कि झगड़ा कभी-कभी यह पैसे के बारे में होता था, कभी-कभी उनके व्यापार के बारे में, और कभी-कभी पारिवारिक मामलों के बारे में। मेरा बेटा कभी भी खुलकर बात नहीं करता, न तो अपनी मां से और न ही पिता से। वह ये सोचता था कि बता कर माता-पिता पर तनाव का बोझ न डालूं। वह चुपचाप अपने दुख और दर्द को निगलता रहा, और मुझे नहीं पता कि उसने कल क्या किया। पहले, वह ठीक हो गया था, लेकिन कल, उसने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसने यह दुखद कदम उठा लिया।

2 करोड़ देने से मुकरे ससुर जगदीश पाहवा
दरअसल, पुनीत ने एक घर खरीदा था, जिसे उसने अपनी पत्नी के नाम पर खरीदा था, लेकिन तलाक के मामलों के बीच पुनीत घर अपने नाम करने की बात कह रहा था, जिसके बदले ससुर जगदीश पाहवा ने पुनीत को 2 करोड़ रुपये देने की बात कही थी। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो 12 अक्टूबर 2023 का क्लिप है। मरने से पहले पुनीत ने 59 मिनट का वीडियो बनाया था।

शुरूआती जांच में पत्नी के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच के बाद पुनीत की पत्नी मनिका पाहवा के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। दोनों दो वर्ष से अलग रह रहे थे। पुनीत ने ही रात को तीन बजे पत्नी को फोन किया था। दो वर्षों में दोनों मिले नहीं थे। दोनों का तलाक के लिए आपसी सहमति से कोर्ट में केस चल रहा था। इनके बीच एक मोशन भी हो चुका था। फिर पुनित ने मनिका को फोन क्यों किया।

बातचीत की ऑडियो पत्नी ने वायरल की थी
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच रात 3 बजे जब बात हुई थी तो उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पत्नी मनिका पाहवा ने रिश्तेदारों को भेजी थी। शुरू में मनिका को लगा नहीं था कि पुनीत खुदकुशी कर लेगा। बातचीत के बाद उसे लगा कि कहीं पुनीत खुदकुशी न कर ले। इस कारण उसने वीडियो पुनीत के रिश्तेदारों को भेजी थी।

पुलिस ने फोन को जांच के लिए भेजा
मॉडल टॉउन थाना पुलिस ने पुनीत के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इस मोबाइल फोन से ही पुनीत ने खुदकुशी करने से पहले 59 मिनट की वीडियो बनाई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही वीडियो के बारे में पता लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed