फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   punchayat election in haryana 2016

पंचायत चुनाव : आज 1532 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Fri, 15 Jan 2016 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
punchayat election in haryana 2016

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार को थम गया। जिला परिषद् तथा फर्रूखनगर व पटौदी ब्लॉक के दूसरे चरण का पंचायत चुनाव कल होगा। दोनों ब्लॉक के 1419 पदों के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


मैदान में उतरे 1532 प्रत्याशियों के तकदीर की तैयारी के लिए जिला प्रशासन जुटा रहा। शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी की देखरेख में ईवीएम और बैलेट पेपर तैयार किए गए।
विज्ञापन


कहीं कोई गलती न हो, इसके लिए क्रॉस चेक का इंतजाम किया गया था। संवेदन और अतिसंवदेनशील पर विशेष नजर रखने के लिए पुलिस तैनात किए जाएंगे।

जम्हूरियत की सबसे छोटी इकाई पर कब्जा जमाने के लिए इन पदों पर उम्मीदवार को शुक्रवार को अपनी ताकत झोंकते नजर आए। जिन्हें जब जैसा मौका मिला, वो मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार का अंतिम दिन प्रत्याशी अपनी ताकत झोंकते नजर आए। बता दें कि पटौदी पंचायत समिति के 27 वार्ड के लिए 103 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

जिनमें 68 पुरुष तथा 35 महिलाएं शामिल हैं। फर्रूखनगर पंचायत समिति के 122 वार्ड के लिए 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिनमें 56 पुरुष तथा 45 महिलाएं शामिल हैं।
 
पटौदी ब्लॉक में 386 सरपंच पद के लिए 254 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनमे 101 महिलाएं तथा 153 पुरुष शामिल है।

फर्रूखनगर ब्लॉक में 50 सरपंच पद के लिए 217 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनमे 70 महिलाएं तथा 147 पुरुष शामिल है। इनमें तेलपुरी, बिलासपुर कलां, जाराऊं में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया

पंच के लिए पटौदी ब्लॉक में 1069 वार्ड में 520 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। जिनमें 290 पुरुष तथा 220 महिलाएं शामिल हैं। 396 प्रत्याशियों को सर्वसम्मति से चुना जा चुका है। फर्रूखनगर ब्लॉक में 474 पंच पद के लिए 337 प्रत्याशी अब मैदान में डटे हैं। बाकी सर्वसम्मति से चुना गया है।

अतिसंवेदनशील गांव रहेगी खाकी की रडार पर
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी बूथों पर एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। गांवों की बूथ खाकी की रडार पर रहेगी। चुनाव में संवेदनशील बूथ पुलिस की निगरानी में चौबीसों घंटे रहेंगे।

यहां की हर गतिविधि को पुलिस टीम अपने आलाधिकारियों तक पहुंचाएगी। फर्रूखनगर में 13 संवेदनशील व आठ अति संवेदनशील और पटौदी में 12 संवेदनशील व 13 अति संवेदनशील गांव है।

इन गांवों के बूथों के आसपास रहने वाले संदिग्ध भी पुलिस की खुफिया रडार पर होंगे। इसके लिए पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को एक्टिव कर दिया है।


फर्रूखनगर ब्लॉक पर एक नजर: संवदेनशील गांव: जटौला, दाना, बसरिया, सुल्तानपुर, खंडेवला, बिरहेड़ा, महछाना, जनौला, ख्वासपुर, खेरखुरमपुर, मोकलवास, हरिनगर डूमा

अति संवेदनशील गांव: भंगड़ौला, दाबोदा, हाजीपुर, जमालपुर, पातली, सैदपुर-मोहम्मदपुर,     बुधेड़ा, मुबारिकपुर

पटौदी ब्लॉक
संवदेनशील गांव: बिलासपुर, माऊ, लोकरी, नूरपुर, शेरपुर, ऊंचामाजरा, राजपुरा, टाटरपूर, हुसैनाबाद, जसात, लौकरा, नूरगढ़
अति संवेदनशील गांव: भौड़ाकलां, छावन, राठीवास,     पथरेड़ी, खोड़, नानूकलां, नरहेड़ा, रामपुरा, दौलताबाद, मिलकपुर, भौड़ाखुर्द, रानसिका

विनय प्रताप, अतिरिक्त उपायुक्त व सहायक जिला रिटर्र्निंग अधिकारी: पंचायत चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। चुनाव कराने के लिए शनिवार को चुनाव सामग्री बांटी जाएगी। ईवीएम मशीन और बैलेट पेपर दिए जाएंगे। इसके लिए ट्रेनिंग प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। चुनाव शांतिपूर्ण हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed