{"_id":"a22f96d9dcb7f36109ef66bd1b0681a0","slug":"public-attacks-on-gandhi-nagar-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा शांति मार्च? एससीपी समेत 8 पुलिसवालों की धुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा शांति मार्च? एससीपी समेत 8 पुलिसवालों की धुलाई
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर इलाके में फैक्ट्रियों की सीलिंग के खिलाफ निकल रहे शांति मार्च में जमकर बवाल हुआ। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
बवाल में गांधी नगर एसीपी रश्मि शर्मा समेत आठ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद गांधी नगर में प्रदूषण फैलाने वाली 764 फैक्ट्रियों को सील करने की कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को एमसीडी ने 23 फैक्टरी सील की थीं।
कारोबारी इसका जबरदस्त विरोध कर रहे थे। बुधवार को शंकर नगर से कैलाश नगर के बीच एक शांति मार्च निकालने की योजना बनाई गई। सुबह करीब 10:30 बजे सैकड़ों कारोबारी इकट्ठा हुए और मार्च शुरू हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोहब्बत करने गए पार्क, फिर प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन उड़ाई
विज्ञापन
पैदल मार्च में कई स्थानीय नेता भी शामिल हुए। पुलिस के मुताबिक, कैलाश नगर में महावीर पार्क के पास कुछ लोगों ने मेन रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया।
पुलिस ने जब इन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। गांधी नगर थाने में सरकारी काम में बाधा, मारपीट करना, दंगा और शांति भंग करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।