{"_id":"83bbfa27af515ebed6bcdf5d718a27a3","slug":"public-are-troubled-by-banks-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में हड़ताल से परेशान रही पब्लिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में हड़ताल से परेशान रही पब्लिक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग कामकाज ठप हो गया। केवल निजी बैंक ही खुले रहे।
विज्ञापन
हड़ताल से अकेले गाजियाबाद में ही 250 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन और 8 हजार से ज्यादा चेक क्लीयरेंस में अटक गए। इधर हड़ताल की जानकारी न होने पर कई ग्राहक बैंक पहुंचे पर उन्हें बैरंग ही लौटना पड़ा।
वेतनमान पुनर्निर्धारण, सप्ताह में पांच कार्य दिवस घोषित करने, पेंशन विसंगति, अधिकारियों के लिए घंटे निर्धारित करना आदि मांग को लेकर यूएफबीयू के बैनर तले बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
एक दिन की हड़ताल से बैंकिंग सिस्टम चरमरा गया। जनपद की विभिन्न बैंक की 370 शाखाएं बंद रहीं। 8 हजार से ज्यादा चेक क्लीयरेंस के लिए अटक गए। अब इन चेक को क्लीयर होनेे में दो से तीन दिन का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विभिन्न बैंक शाखाओं के कर्मचारी पहले नवयुग मार्केट स्थित पीएनबी के पास इकट्ठा हुए। इसके बाद रैली निकाली।
यूएफबीयू के जिला संयोजक एसबी कपूर ने बताया कि प्रदर्शन में सुनील गोयल, सुभाष कौशिक, आरके जैन, अशोक मारवाह, चंद्रभूषण, एसके तायल, उदय वीर सिंह, ओपी गुप्ता आदि उपस्थित थे।