फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protests at the Ministry of Education, NTA office and Jantar Mantar

Delhi NCR News: शिक्षा मंत्रालय, एनटीए कार्यालय और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
-नीट परीक्षा रद्द होने पर एनटीए और केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र संगठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा रद्द होने के खिलाफ राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में बृहस्पतिवार को कई छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्रालय के सामने नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) कार्यालय के बाहर एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) और जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसमें हजारों छात्रों और युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथ में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की।

एनएसयूआई का अनोखा झालमुड़ी प्रदर्शन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और नीट अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्रालय के सामने एक अनोखा और प्रतीकात्मक झालमुड़ी प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से छात्रों के भविष्य को जिस तरह बेचा और बर्बाद किया जा रहा है, उसके खिलाफ आवाज उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झालमुड़ी बेचते हुए केंद्र सरकार और एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा की स्थिति बेहद खराब हो गई है। छात्रों का भविष्य व्हाट्सएप और टेलीग्राम समूहों में बिक रहा है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।संगठन ने न्याय दिलाने, दोषियों को कड़ी सजा देने और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए कार्यालय के बाहर आप छात्र विंग का प्रदर्शन
एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसपी) ने एनटीए कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप छात्र विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल तिवारी ने बताया कि आज छात्रों और युवाओं ने सड़कों पर उतरकर यह संदेश दिया कि वह अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। नीट पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले लाखों छात्रों के सपनों पर हमला है।


केवाईएस और आइसा ने उठाई सख्त मांगें

केवाईएस और आइसा ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। केवाईएस के मुताबिक, परीक्षा के पेपर लीक और रद्द होने की घटना एनटीए की अक्षमता, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का प्रमाण है। संगठन ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच, एनटीए को भंग करने और जिम्मेदार अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की गई। वहीं, आइसा ने मोदी सरकार पर छात्रों के भविष्य से खेलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed