फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protesters who reached Jantar Mantar without permission detained

Delhi NCR News: बिना अनुमति के जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
-सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन, नई दिल्ली इलाके में पांच हजार सुरक्षाबलों की रही तैनाती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने के कारण प्रदर्शनकारियों ने उसके आसपास ही प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने 700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), एसएफआई, डीवाईएफआई, एनएसयूआई समेत विभिन्न छात्र और युवा संगठनों के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रदर्शनकारी पहुंचे। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों के अलावा रिजर्व फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई। फिर भी प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस, पटेल चौक, टॉल्स्टॉय मार्ग, जनपथ और संसद मार्ग से जंतर-मंतर रोड की तरफ धीरे-धीरे बढ़ते रहे। जैसे ही, भीड़ काबू से बाहर हुई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया और शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, रूट डायवर्जन के चलते सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी पूरे इलाके पर नजर बनाए रही।
विज्ञापन


बैरिकेडिंग के बावजूद जंतर-मंतर रोड पहुंचे

रास्ते में कई जगह पुलिस की बैरिकेडिंग थी, लेकिन प्रदर्शनकारी इन्हें पार करते हुए जंतर-मंतर रोड तक पहुंच गए। यहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाया और अलग-अलग थानों में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर से पहुंचे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन में केरल, तमिलनाडु, पंजाब समेत देश के कई हिस्सों से लोग दिल्ली पहुंचे। छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के अलावा राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। महिलाओं, पुरुषों, छात्रों और युवाओं के साथ अलग-अलग उम्र के लोग भी प्रदर्शन में नजर आए। प्रदर्शनकारियों और आयोजकों ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।

जेन जी की भागीदारी रही सबसे अधिक

प्रदर्शन स्थल पर युवाओं की संख्या अधिक रही। छात्र-छात्राएं हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष भी मौजूद रहे। बुजुर्गों की भी अच्छी भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed