फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protested against digital evaluation of 12th boards paper

Delhi NCR News: 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के अनिवार्य डिजिटल मूल्यांकन का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल शिक्षक संघ ने सीबीएसई को लिखा पत्र, जताई आपत्ति
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने की मांग



नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार से 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का अनिवार्य डिजिटल मूल्यांकन शुरू किया है। इसका दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षक संघ ने विरोध किया है। संघ का कहना है कि बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के व्यवस्था को लागू करने से परिणामों में गलतियों की संभावना है। संघ ने इस संबंध में सीबीएसई को पत्र लिख लिखा है। संघ के महासचिव अजय वीर यादव ने कहा कि अधिकतर शिक्षकों को डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में डिजिटल दक्षता की कमी से कई प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारी डिजिटल कार्यों के लिए आईटी असिस्टेंट पर निर्भर रहते हैं। संघ ने सीबीएसई को भेजे पत्र में डिजिटल मूल्यांकन को अनिवार्य रूप से लागू करने के बजाय पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित करके की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed