फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest over to change the name of metro station.

मेट्रो स्टेशन का नाम हैदरपुर करने पर बवाल, सड़क पर उतरे लोग

Wed, 07 Oct 2015 02:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Oct 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
Protest over to change the name of metro station.

दिल्ली के आउटर रिंग रोड को सैंकड़ों ग्रामीणों ने मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के विरोध में जाम कर दिया है। ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर रिंग रोड पर प्रदर्शन कर रहे हैं और रोड को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि ग्रामीण बादली मोड पर बने मेट्रो स्टेशन के नाम को हैदरपुर करने का विरोध कर रहे है। मेट्रो स्टेशन के नामकरण को लेकर गांव वालों में रोष है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पहले इस मेट्रो स्टेशन को बादली के नाम से ही जाना जा रहा था। लेकिन दिल्ली सरकार ने DMRC को इसका नाम हैदरपुर करने की सिफारिश की थी। जिसके चलते स्टेशन को नाम हैदरपुर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने की नाम बदलने की सिफारिश

Protest over to change the name of metro station.

हालांकि दिल्ली मेट्रो में अबतक जिस जगह की जमीन पर मेट्रो स्टेशन बनते रहे हैं, मेट्रो स्टेशन का नामकरण भी उसी जगह के नाम पर ही हुआ है।

‍वहीं ग्रामीणों की दलील है कि बादली अपने आप में एक चर्चित एंव पुराना गांव है। चूंकि यह जमीन भी बादली गांव की ही है, जिस पर ये मेट्रो स्टेशन बना है। ऐसे में इसका नाम हैदरपुर नहीं बल्कि बादली ही होना चाहिए।

अपनी इन्हीं मांगों को लेकर ग्रामीणों ने अब प्रदर्शन करते हुए रिंग रोड को जाम कर दिया है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed