फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest demanding transparency in the MRP system

Delhi NCR News: एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग के लिए प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर शुक्रवार को जंतर मंतर पर देशभर से आए कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने किया, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए करीब एक हजार उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उपभोक्ताओं को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि किसी उत्पाद की वास्तविक लागत कितनी है और उस पर कितना लाभ जोड़ा जा रहा है। संगठन के अनुसार, वर्तमान एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी है, जिससे उपभोक्ता कई बार नुकसान महसूस करते हैं। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणभाई शाह ने कहा कि एमआरपी व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मनमानी कीमतों से बचाना था, लेकिन अब इसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कानून बनाने की मांग की। राष्ट्रीय सचिव जयंतभाई कथिरिया ने बताया कि इस मुद्दे पर संगठन का प्रतिनिधिमंडल पहले भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर ज्ञापन सौंप चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कार्यक्रम में संगठन के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एमआरपी व्यवस्था में सुधार कर पारदर्शी और उपभोक्ता नीति बनाने की मांग दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed