Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest at Ramlila Maidan today regarding the demands of auto-taxi drivers

Delhi NCR News: ऑटो-टैक्सी चालकों की मांगों को लेकर आज रामलीला मैदान में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
बाइक टैक्सी एप सेवाओं पर प्रतिबंध, किराया बढ़ाने और अलग कल्याण बोर्ड के गठन की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ऑटो-टैक्सी चालकों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ से जुड़े परिवहन संगठनों ने 19 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। भारतीय निजी परिवहन मजदूर महासंघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में वाहन चालक शामिल होंगे।

महासंघ की प्रमुख मांगों में निजी बाइक टैक्सी एप सेवाओं पर तत्काल प्रतिबंध, ऑटो रिक्शा के फिटनेस संबंधी आदेश को वापस लेना और ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ाना शामिल है। संगठन के पूर्व महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार को डेढ़ साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन चालकों से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। इसके बजाय नए नियमों से उनकी परेशानियां बढ़ी हैं। संगठन ने चालकों के लिए अलग कल्याण बोर्ड बनाने, दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन नीति की समीक्षा करने और परिवहन विभाग में लंबित कार्यों व दस्तावेजों का समयबद्ध निपटारा करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed