फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protest against Recommendations of the 7th Pay Commission

वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग, जमकर हुई नारेबाजी

Wed, 19 Apr 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 19 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
protest against Recommendations of the 7th Pay Commission

सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों की मांग को लेकर बुधवार को ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर बल्लभगढ़,ग्रेटर फरीदाबाद, एनआईटी, सेक्टर 23 और सेक्टर 15 स्थित बिजली कार्यालयों पर सामूहिक धरनों का आयोजन किया गया। बिजली कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने बिजली विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी के नाम ज्ञापन कार्यकारी अभियंताओं को ज्ञापन

विज्ञापन

सौंपे। 

धरनों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा, उप-प्रधान सतपाल नरवत व केंद्रीय कमेटी के सदस्य शब्बीर अहमद ने सरकार व निगम प्रबंधको चेतावनी दी कि अगर 15 मई तक सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ बिजली कर्मचारियों को नहीं दिया और डीसी रेट अनुबंध कर्मचारियों पर समान काम के लिए समान वेतन देने का निर्णय लागू नही किया तो 16 मई को प्रदेश भर के बिजली कर्मचारी निगमों के पंचकुला मुख्यालय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने 27 अप्रैल को इलेक्ट्रीसिटी इंपलाईज फेडरेशन ऑफ  इंडिया के बैनर तले नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने का निर्णय लिया। प्रदर्शनों को अशोक, करतार सिंह, फूलमन, रमेशचंद तेवतिया ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों की मुख्य मांगे
-सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 2016 से दिए जाने। 
-सभी प्रकार के पार्ट टाईम व डीसी रेट अनुबंध पर लगे कर्मियों को पक्का करने। 
-पक्का होने तक सुप्रीम कोर्ट के समान काम के लिए समान वेतन देने के निर्णय को लागू जाए।
-नो-डिमांड पर बन्द करवाई थर्मल यूनिटों को चलाया जाने व जनता को 24 घंटे सस्ती बिजली देने। 
-बिजली निगमों में खाली पड़े पदों को पक्की भर्ती से भरा जाए। -निजीकरण व ठेका प्रथा पर रोक। 
-बिजली कर्मचारियों को 5 हजार रूपये प्रतिमाह जोखिम भत्ता दिया जाने व फ्री यूनिट सुविधा बढ़ाकर कर्मचारी को 600 व अधिकारी को 1000 यूनिट ी जाए
तथा स्पेशल लोकल आऊट डोर डयूटी अलाऊंस बढ़ाया जाना। 
-कैशलेस मेडीकल सुविधा प्रदान करना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed