{"_id":"6a368d297ef6a37db9059f92","slug":"prostate-cancer-patient-treated-using-robotic-surgery-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-141859-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रोबोटिक सर्जरी से किया प्रोस्टेट कैंसर के मरीज का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रोबोटिक सर्जरी से किया प्रोस्टेट कैंसर के मरीज का इलाज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी अस्पातल में प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित 68 वर्षीय मरीज की रोबोटिक सर्जरी की गई। अस्पताल के अनुसार, मरीज लोकली एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर से ग्रसित था। उन्हें पेशाब करने में परेशानी और मूत्र प्रवाह कम होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उनकी प्रोस्टेट ग्रंथि काफी बढ़ चुकी थी। साथ ही कैंसर भी फैल चुका था। इमेजिंग जांच में ट्यूमर भी निकला।
सर्जरी के दौरान आधुनिक रोबोटिक तकनीक की मदद से डॉक्टरों ने कैंसरग्रस्त हिस्से को हटाने के साथ-साथ आसपास की अहम नसों और रक्त वाहिकाओं को भी सुरक्षित रखने का प्रयास किया। वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुशील खरबंदा ने कहा कि इस तरह के मामलों में सर्जरी काफी चुनौतियों से भरी होती है, लेकिन रोबोटिक तकनीक से बेहतर दृश्य और अधिक सटीकता मिलती है। इस टीम में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रेरित माथुर भी शामिल रहे।