फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Proposal passed to regularize five thousand sanitation workers and make DBC employees MTS

Delhi: नगर निगम में 5000 सफईकर्मी होंगे नियमित, डीबीसी कर्मचारियों को एमटीएस बनाने का भी प्रस्ताव पास

Tue, 31 Oct 2023 07:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Oct 2023 07:07 PM IST
सार

पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है। करीब 3100 डीबीसी कर्मचारियों को एमटीएस बनाया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है।

विज्ञापन
Proposal passed to regularize five thousand sanitation workers and make DBC employees MTS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

निगम के सफाई कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया गया है। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है। करीब 3100 डीबीसी कर्मचारियों को एमटीएस बनाया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन सभी प्रस्तावों को मंगलवार को सदन में पास किया गया है। मेयर ने कहा कि स्थायी समिति के गठन के बाद इन प्रस्तावों को और आगे ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के साथ प्रेसवार्ता कर कहा कि विपक्ष ने सदन की बैठक शुरू होने से पहले हंगामा किया। इसके बावजूद जन हितैषी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। निगम स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब वर्ग के बच्चों को यूनिफार्म के लिए 1100 रुपए प्रति छात्र दिए जाएंगे। सदन में लाए गए सभी प्रस्तावों से दिल्ली की जनता और निगम के कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि निगम के प्रिंसिपल को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज जैसे विश्वविद्यालयों में भेजा जाएगा। इससे स्कूलों में शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा। 58 में से 54 प्रस्ताव पास किया गया। तीन प्रस्ताव को स्थगित व एक को अस्वीकार किया गया। इन सभी प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और फिर इन्हें पास किया जा सकता है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस मॉडल मॉडल की शुरुआत एमसीडी में भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के अस्पतालों में बढ़ेंगी चिकित्सा सेवाएं
निगम के बालक राम अस्पताल में बाल हृदय रोग विज्ञान केंद्र खोला जाएगा। चार कमरों और एक हॉल में ओपीडी और आईसीयू स्थापित होगी। यहां पर हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों का निःशुल्क इलाज होगा। तिमारपुर में स्थित इस अस्पताल में ये सुविधा शुरू होने से उत्तर-पूर्वी दिल्ली समेत गाजियाबाद तक के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। शुरुआत में ये केंद्र पांच साल के लिए खोला जाएगा। बाद में इसकी सेवाएं दो-दो साल के लिए बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा हिंदू राव और स्वामी दयानंद अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा शुरू करने और स्वामी दयानंद अस्पताल में ही दस बेड का एक डायलिसिस केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

धार्मिक स्थलों से 150 मीटर दूर होगी मांस की दुकान
धार्मिक स्थलों से न्यूनतम 150 मीटर की दूरी पर मांस की दुकान होगी तभी लाइसेंस मिलेगा। मंगलवार को निगम के सदन में इस नीतिगत प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मांस बेचने, पैकेजिंग करने, भंडारण करने वाली सभी इकाइयों पर ये नियम लागू होगा। मांस की दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण के दौरान भी इस नीति के मुताबिक इनकी जांच होगी।

जो वादा किया उसे पूरा किया: सीएम अरविंद केजरीवाल
एमसीडी ने मंगलवार को पांच हजार सफाई कर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास किया। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने जो वादा किया वो पूरा किया। एमसीडी चुनाव के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी थी कि एमसीडी में सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों की नौकरी पक्की की जाएगी। सीएम ने एक ट्वीट के जरिए सफाई कर्मियों और उनके परिजनों को बधाई दी। सफाई कर्मियों से कहा कि वे दिल्ली के लोगों की सेवा मन लगाकर करें। वे मिलकर दिल्ली को साफ और सुंदर शहर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed