फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property tax became a challenge for Corporation

निगम के लिए चुनौती बन गया प्रॉपर्टी टैक्स

Thu, 02 Jan 2014 12:18 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 02 Jan 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
Property tax became a challenge for Corporation
फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन प्रॉपर्टी टैक्स में नई नीति के तहत दी गई छूट के एवज में अधिक से अधिक टैक्स की वसूली करना चाहता है। इसी के चलते प्रॉपर्टी टैक्स की अंतिम तिथि तीन बार बढ़ाई गई है। अब निगम प्रशासन अपने क्षेत्र में आने वाले गांवों के निवासियों से टैक्स जमा कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन


अभी तक शहरी क्षेत्रों के निवासी ही टैक्स जमा करने अधिक पहुंचे हैं। इसलिए अब ग्रामीण क्षेत्रों को साधने का लक्ष्य बनाया गया है। गांवों के लोगों से टैक्स लेना निगम के लिए बड़ी चुनौती है। इसलिए उन्हें जागरूक कर बताया जाएगा कि टैक्स देने पर विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन


निगम के जेडटीओ बीएस पंवार ने बताया कि दिसंबर में 17.37 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया गया। अंतिम तिथि 31 दिसंबर को 2.65 करोड़ रुपये जमा हुए। निगम को उम्मीद है कि 31 जनवरी तक और अधिक लोग टैक्स में छूट का लाभ लेने आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed