फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dispute, a Congress leader was killed by the assassination of the brother

प्रॉपर्टी विवाद में कांग्रेस नेता ने कराई थी भाई की हत्या, पुलिस ने दबोचा

Tue, 25 Jul 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 25 Jul 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
property dispute, a Congress leader was killed by the assassination of the brother
फाइल
बुलंदशहर से कांग्रेस नेता और कारोबारी चंद्रशेखर शर्मा को भाई की हत्या की सुपारी देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनका भाई से प्रापर्टी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। चंद्रशेखर शर्मा की आगरा, नोएडा व बुलंदशहर सहित कई शहरों में करोड़ों की प्रापर्टी है। वह बुलंदशहर सीट से एमपी का चुनाव लड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


चंद्रशेखर शर्मा और उनके दो भाइयों के बीच प्रापर्टी को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले दिल्ली की बसंतकुंज थाना पुलिस ने पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोचा था। पूछताछ में बदमाशों ने बताया था कि उन्हें कांग्रेस नेता चंद्रशेखर शर्मा ने अपने छोटे भाई केके शर्मा की हत्या के लिए सुपारी दी थी। वह केके शर्मा की हत्या करने जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश अनिल दुजाना गैंग के शूटर हैं। दिल्ली पुलिस बदमाशों के बयान के आधार पर कोर्ट से वारंट लेकर चंद्रशेखर शर्मा को गिरफ्तार करने बुलंदशहर पहुंची। कोतवाली पुलिस को जानकारी दी और चंद्रशेखर शर्मा को गिरफ्तार करके दिल्ली ले गई। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कोई आमद दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने इस मामले को दबाए रखा। एसएसपी मुनिराज ने कहा कि चंद्रशेखर शर्मा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2004 में लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
कांग्रेस नेता चंद्रशेखर शर्मा शहर के शर्मा इंटर कालेज में क्लर्क थे। सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद जेपी ग्रुप से जुड़ गए। इसके बाद नौकरी छोड़ दी और कारोबार करने लगे। चंद्रशेखर शर्मा कांग्रेस में एआईसीसी और पीसीसी के सदस्य रह चुके हैं। 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह के सामने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़े  थे, लेकिन कल्याण सिंह ने उन्हें बुरी तरह हराया था।

छोटे भाई केके शर्मा को 2007 में स्याना विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़वाया, लेकिन उसमें भी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के बाद से ही दोनों भाईयों के बीच प्रापर्टी बंटवारे का विवाद रहने लगा। 



चंद्रशेखर शर्मा वर्ष 2004 में कांग्रेस के टिकट पर बुलंदशहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। उनकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मिल गई है। वर्तमान में चंद्रशेखर शर्मा पार्टी में हैं, लेकिन कोई पद नहीं है।
सुभाष गांधी-जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed