{"_id":"68439d400eec4f0da4085558","slug":"property-dealer-shot-dead-and-tried-to-burn-the-body-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर शव जलाने की कोशिश, झाड़ियों में मिली अधजली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर शव जलाने की कोशिश, झाड़ियों में मिली अधजली लाश
Sat, 07 Jun 2025 07:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 07 Jun 2025 07:30 AM IST
सार
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया, सोमवार सुबह अलीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हिरणकी गांव स्थित मंदिर के पास झाड़ियों में एक अधजला शव पड़ा है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीपुर इलाके में सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या करने के बाद शव जलाने के मामले में परिवार वालों ने बुराड़ी के नत्थूपुरा निवासी संतोष कुमार (62) के रूप में शिनाख्त की है। वह सेवानिवृत शिक्षक थे, फिलहाल स्वरूप नगर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे। अलीपुर थाना पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया, सोमवार सुबह अलीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हिरणकी गांव स्थित मंदिर के पास झाड़ियों में एक अधजला शव पड़ा है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सिर में गोली मारी गई है। शव को जलाकर साक्ष्य को खत्म करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
नत्थूपुरा निवासी उर्मिला रानी ने शिनाख्त करते हुए बताया कि उसके पति सेवानिवृत शिक्षक थे। वह एक जून को अपने घर से काम पर निकले थे। लेकिन उसके बाद वह लापता हो गए। 5 जून को उन्होंने स्वरूप नगर थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की।
विज्ञापन