फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer killed by indiscriminately firing bullets in Gurugram

गुरुग्राम में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Sat, 30 May 2020 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 May 2020 07:04 AM IST
सार

  • स्कॉर्पियो और बाइक पर आए आधा दर्जन बदमाशों ने 28-30 गोलियां चलाईं
  • पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वाड जांच में जुटे
  • पुलिस वारदात को गैंगवार से जोड़ रही है

विज्ञापन
Property dealer killed by indiscriminately firing bullets in Gurugram
विकास ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को फिरोज गांधी कॉलोनी में क्रेटा कार से जा रहे प्रॉपर्टी डीलर बलदेव नगर निवासी विकास उर्फ विक्की उर्फ अंडा (35) की आधा दर्जन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। बदमाशों ने उस पर 28 से 30 गोलियां चलाईं। 

विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वाड जांच में जुटे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, विकास एक गैंगस्टर के लिए काम करता था। पुलिस वारदात को गैंगवार से जोड़ रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


वारदात शुक्रवार दोपहर करीब पौने 3 बजे हुई। विकास अपनी गाड़ी में जैसे ही फिरोज गांधी कॉलोनी में पहुंचा, एक बाइक पर हथियारों के लैस तीन बदमाश उसकी बगल से गुजरे। उन्हें देख विकास ने गाड़ी घुमाने की कोशिश की, लेकिन इतने में ही पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियों में भी 3-4 बदमाश थे। इसके बाद बदमाशों ने विकास को दो तरफ से घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के दो शीशे टूट गए। चश्मदीदों ने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी के पास आकर विकास को 4-5 गोलियां मारीं। उसकी मौत का इत्मीनान होने के बाद वे फरार हो गए। 

विकास के एक गैंगस्टर के साथ संबंधों को देखते हुए पुलिस इसे गैंगवार मान रही है। शाम तक उसके परिवार ने पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं दी थी। उधर, पता चला है कि 2016 में प्रॉपर्टी डीलर राजू सेठी के साथ गैंगस्टर बिंदर गुर्जर का झगड़ा हो गया था। 


न्यू कॉलोनी पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के पहुंचने पर विकास बिंदर के समर्थन में हथियार लेकर पहुंचा था। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में विकास के बिंदर से ताल्लुक का जिक्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed