फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dealer did fraud after court agreement.

कोर्ट के सामने समझौता, बाद में धोखाधड़ी

Wed, 24 Sep 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 24 Sep 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
property dealer did fraud after court agreement.

गुड़गांव में पैसों को लेकर प्रापर्टी डीलर ने कोर्ट के सामने समझौते कर लिया। इसके बाद उसने ऐसी धोखाधड़ी की जिसमें पीड़ित के साथ-साथ दूसरे भी फंस गए। बड़े शातिर तरीके से प्रापर्टी डीलर ने फ्लैट पर दूसरी पार्टी को कब्जा दिला दिया। ऐसे में अब दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पैसों के लेनदेन को लेकर फरीदाबाद निवासी कुलबीर सिंह और प्रापर्टी डीलर देवेंद्र पाल सिंह के बीच विवाद हो गया था। करीब सात महीने पहले कोर्ट में हुए समझौते के दौरान प्रापर्टी डीलर ने रोजवुड सिटी में एक फ्लैट उसके नाम करने के समझौते पर सहमति दी। इसके बाद कुलबीर सिंह ने फ्लैट पर ताला लगाकर फरीदाबाद चला गया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रापर्टी डीलर ने चार महीने बाद फर्जी तरीके से राजीव अरोड़ा को यह फ्लैट बेच दिया। इसमें राजीव अरोड़ा ने फ्लैट का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। इस मामले की जानकारी जब कुलबीर को चली तो उसने राजीव अरोड़ा ने फ्लैट खाली करने के लिए कहा, तो उसने साफ मना कर दिया। इस मामले में पुलिस के पास शिकायत पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने राजीव अरोड़ा उसकी पत्नी और उसके भाई अमित अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इसी बीच दोनों पक्षों ने फ्लैट की रजिस्ट्री अपने पास होने का दावा कर रहे हैं, जिससे पुलिस की मुश्किल बढ़ गई है।


पुलिस असली रजिस्ट्री की जांच में जुट गई है। जांच अधिकारी पीएसआई नरेश ने बताया कि इस मामले में प्रापर्टी डीलर की भी जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed