फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dealer along with his partner misdeed with a woman In Delhi

दिल्ली में दरिंदगी: प्रॉपर्टी डीलर ने साथी संग किया महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फ्लैट दिखाने के बहाने की वारदात

Mon, 30 Oct 2023 09:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Oct 2023 09:13 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने पीने के पानी में मिलाकर उसे कुछ नशीला पदार्थ दिया, जिसके बाद वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
property dealer along with his partner misdeed with a woman In Delhi
घटना के बाद पीड़िता ने फ्लैट से पीसीआर कॉल कर बुलाई पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फ्लैट दिखाने के बहाने महिला को नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने एक जानकार प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर बुराड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने पीने के पानी में मिलाकर उसे कुछ नशीला पदार्थ दिया, जिसके बाद वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने फ्लैट से ही पीसीआर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 साल की पीड़िता परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति व अन्य सदस्य हैं। उसे किराए पर लेने के लिए एक फ्लैट की जरूरत है। वह अपने जानकार जितेंद्र चौधरी नामक प्रॉपर्टी डीलर से फ्लैट दिलवाने के लिए कह रही थी। रविवार को जितेंद्र ने कॉल कर पीड़िता को फ्लैट दिखाने के लिए बुराड़ी में बुलाया। पीड़िता वहां पहुंची तो आरोपी जितेंद्र उसे एक खाली फ्लैट दिखाने ले गया। उसके साथ एक अनजान व्यक्ति भी था। जितेंद्र ने पीड़िता को पीने के लिए पानी दिया। इसके बाद वह अचेत हो गई। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। बाद में दोनों वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन

होश आने पर उसने पीसीआर कॉल की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। महिला का मेडिकल कराया गया। बाद में महिला आयोग की काउंसलर से काउंसलिंग कराने के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी जितेंद्र और उसका साथी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed