फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer activated with jewar airport clearance

नोएडा एयरपोर्ट का रास्ता साफ होने से सक्रिय हुए प्रॉपर्टी डीलर

Wed, 10 Apr 2019 03:00 AM IST
vivek shukla मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Apr 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
Property dealer activated with jewar airport clearance
JEWAR AIRPORT

जेवर में प्रस्तावित नोएडा एयरपोर्ट की जमीन से जुड़ी किसानों की याचिकाएं खारिज होने से जेवर व आसपास प्रॉपर्टी डीलर फिर से सक्रिय हो गए हैं। प्रस्तावित एयरपोर्ट के आसपास कई डीलरों की दुकानें बंद हो गई थीं, जो फिर से खुल गई हैं।

विज्ञापन


सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के खिलाफ किसानों की तरफ से दायर सभी आठ याचिकाओं को खारिज कर दिया है। किशोरपुर व आसपास के किसानों ने हाईकोर्ट में एयरपोर्ट की उपयोगिता और सामाजिक  प्रभाव की रिपोर्ट में कमी पर आठ याचिकाएं दायर कर दीं, जिससे प्रशासन दो गांव का अवार्ड घोषित करने के बाद भी मुआवजा वितरण नहीं कर पाया। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट के अटकने से निवेशकों ने भी हाथ खींच लिए। ऐसे में जेवर व आसपास जमीन और प्लॉट खरीद फरोख्त का धंधा चौपट हो गया था। कई डीलरों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थीं, लेकिन मंगलवार को सुबह फिर से साफ-सफाई करके दफ्तर खोल दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर के दयानतपुर, रन्हेरा, रोही, पारोही, बनवारीवास, किशोरपुर आदि गांव की करीब 1334 हेक्टेयर जमीन पर नोएडा एयरपोर्ट प्रस्तावित है। हालांकि, प्राधिकरण और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रॉपर्टी डीलर से प्रस्तावित एयरपोर्ट एरिया में जमीन न खरीदें। यह अवैध है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। 


किसानों ने मिठाई बांट मनाई खुशी
 एयरपोर्ट की जमीन अधिग्रहण से जुड़ी सभी आठ याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज होने होने पर मंगलवार को बनवारीपुर गांव में राजकुमार के घर पर पहुंचे किसान योगेंद्र छौंकर, मन्नू लाल शर्मा, त्रिलोकचंद्र शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज, राजू, कल्लू, हरप्रसाद, भूदेव शर्मा, महेश कुमार, कृष्ण कुमार ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed