{"_id":"6adca777accd09ec890e2918","slug":"gargi-college-wins-volleyball-title-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-160561-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गार्गी कॉलेज ने जीता वॉलीबॉल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गार्गी कॉलेज ने जीता वॉलीबॉल खिताब
विज्ञापन
माता सुंदरी कॉलेज की टीम रही उपविजेता, फाइनल में सीधे सेटों में दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। 26वें वाईएमसीए आमंत्रण अंतरमहाविद्यालय महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गार्गी कॉलेज ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में गार्गी कॉलेज की टीम ने माता सुंदरी कॉलेज को सीधे तीन सेटों में 25-18, 25-16 और 25-20 से हराया।
गार्गी कॉलेज की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने पहला सेट 25-18 से जीतकर बढ़त बनाई। दूसरे सेट में भी दबदबा कायम रखते हुए 25-16 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में माता सुंदरी कॉलेज की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन गार्गी कॉलेज की खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखते हुए 25-20 से सेट जीत लिया।
इस तरह गार्गी कॉलेज ने फाइनल मुकाबला 3-0 से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे मुकाबले में टीम ने निरंतरता बनाए रखी और विरोधी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। वहीं, माता सुंदरी कॉलेज की खिलाड़ियों ने भी संघर्ष किया, लेकिन उन्हें उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।