फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property cards will soon be available in 31 villages, villagers will get loan benefits

Delhi NCR News: 31 गांवों में जल्द मिलेंगे प्रॉपर्टी कार्ड, ग्रामीणों को मिलेगा लोन का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि राजधानी के 31 गांवों में लालडोरा क्षेत्र की रिहायशी जमीन पर रहने वाले ग्रामीणों को जल्द ही प्रॉपर्टी कार्ड मिलने वाला है। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बैंक से ऋण लेने सहित अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
बिधूड़ी ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर मुद्दा उठाया था। उसके बाद मामला पंचायती राज मंत्रालय को भेजा गया। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया था कि विकास कार्यों के नाम पर ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित कर ली गई, लेकिन लालडोरा क्षेत्र को नियमित नहीं किए जाने के कारण लोगों को बैंक लोन नहीं मिल रहा था। इससे ग्रामीणों को आर्थिक कठिनाइयों के साथ-साथ बिल्डरों के शोषण का सामना करना पड़ रहा था। मगर मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पंचायत व्यवस्था नहीं होने के बावजूद केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना को यहां लागू किया गया है। इसके तहत दिल्ली सरकार और सर्वे ऑफ इंडिया के बीच समझौता हुआ है और 31 गांवों का चयन कर उनकी ड्रोन मैपिंग पूरी कर ली गई है। संबंधित नक्शे अधिकारियों को सौंपे जा चुके हैं और अब दिल्ली सरकार इस संबंध में नियम तैयार कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी कार्ड जारी होने के बाद इन गांवों के निवासियों को अपनी संपत्ति का वैध दस्तावेज मिलेगा, जिससे बैंक से लोन लेने में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed