{"_id":"01837d447de262e23d1b57b3c190940e","slug":"project-builder-of-cheap-flats-in-september-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स का ड्रा सितंबर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स का ड्रा सितंबर में
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Jul 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के सफल 5000 आवेदकों को घर सितंबर में मिल जाएगा। 31 अगस्त तक जांच पूरी करने के बाद जीडीए ने आवंटन ड्रा सितंबर में कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सस्ते फ्लैट्स की योजना में शामिल 2500 ईडब्लूएस और 2500 एलआईजी फ्लैट्स के लिए लॉटरी ड्रा हुआ है। जीडीए अधिकारी वर्तमान में सफल आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
जीडीए के पास फिलहाल चार हजार ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट्स की सूची है। एक हजार फ्लैटों के नंबरों की सूची न होने के कारण नंबर-आरक्षण ड्रा की प्रक्रिया अटकी है। फ्लैटों की सूची के लिए बिल्डरों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा मिलने पर आवेदन रद्द कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
उधर, सफल आवंटियों द्वारा जमा की जाने वाली रकम भी सीधे बिल्डरों के खाते में जाएगी। यही नहीं ड्रा में असफल रहे 28,539 आवेदकों को रिफंड की प्रक्रिया जारी है।
जिन्होंने आवेदन पत्र में एकाउंट का नंबर दिया है, उनके एकाउंट में सीधे और जिन्होंने एकाउंट नंबर नहीं दिया उन्हें दिए गए पते पर चेक भेजे जा रहे हैं।