फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Professor's husband questioned, location found in Pune on the day of murder

Delhi NCR News: प्रोफेसर के पति से हुई पूछताछ, हत्या वाले दिन पुणे में मिली लोकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या का मामला:
विज्ञापन

-180 संदिग्धों में से 4 लोगों पर आकर ठहरी शक की सुई, हरियाणा, यूपी में तीन टीमें कर रही छापेमारी
-रंजिश में हत्या की आशंका, लूटपाट का नहीं मिला कोई एंगल
-रोजाना कार चालक संजय घर से कॉलेज ले जाता था, बुधवार दोपहर करीब एक बजे चालक ने फ्लैट पर छोड़ा था
-शाम छह बजे नौकरानी आई थी फ्लैट पर लगा था ताला, वापस लौटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट में डीयू की प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले में आरोपी अभी भी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शनिवार को पुलिस ने उनके पति देवशंकर से पूछताछ की। जांच में पुलिस को पता चला कि बुधवार को देवशंकर किसी काम के सिलसिले में पुणे में थे। पुलिस ने देवशंकर के मोबाइल की डिटेल भी खंगाली। वहीं देबोस्मिता पॉल की सीडीआर से पता चला कि वह ज्यादातर अपनी बहन या मां को कॉल करती थीं। इसके अलावा वह कॉलेज के कुछ स्टाफ या इक्का-दुक्का लोगों से ही बात करती थीं। पुलिस ने बातचीत करने वाले लोगों की लिस्ट बनाकर उनसे भी पूछताछ की है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में बुधवार को अपार्टमेंट में आने वाले 180 लोगों की पहचान की गई थी। उसमें से छानबीन के बाद 176 लोगों की पहचान कर उनको क्लीनचिट दे दी गई। फिलहाल चार संदिग्ध लोगों की पुलिस को तलाश है। उनकी तलाश में तीन अलग-अलग टीमें हरियाणा और यूपी में भेजी गई हैं। अभी तक की जांच में यह बात लगभग साफ है कि लूटपाट के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या नहीं हुई। ऐसा लगता है कि रंजिश में बहुत बेरहमी से उनको मारा गया है। अब रंजिश के पीछे क्या वजह हो सकती है, इसका खुलासा आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनको कुछ अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह देबोस्मिता अपने कार चालक संजय के साथ 9.30 बजे घर से कॉलेज गई थीं। दोपहर करीब 1.00 बजे संजय ने उनको घर पर छोड़ दिया। इसके बाद शाम छह बजे उनकी घरेलू नौकरानी घर पहुंची तो फ्लैट पर बाहर से ताला लगा था। इसके बाद प्लंबर भी पहुंचा तो उसे ताला लगा मिला। बृहस्पतिवार सुबह जब चालक संजय जब दोबारा देबोस्मिता को कॉलेज के लिए लेने आया तो घटना का पता चला। फ्लैट पर बाहर से ताला लगा था। संजय ने कॉल किया तो फोन पिक नहीं हुआ। इसके बाद उनकी बहन देवरती पॉल को खबर दी गई। दोपहर को फ्लैट के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर देखा गया तो अंदर उनकी लाश मिली। पुलिस की एक टीम लगातार उनके पति से पूछताछ में जुटी है। जांच में पुलिस को पता चला कि 2022 से पति-पत्नी अलग रह रहे थे। देबोस्मिता के पति बेंगलुरु में रहते थे, जबकि वह दिल्ली में रहती थीं। दोनों के बीच कड़कड़डूमा कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। आखिरी बार चार माह पूर्व पति कोर्ट में तारीख पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed