Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prof. Malhotra was immersed in the five elements with state honours.

Delhi NCR News: प्रो. मल्होत्रा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
बेटे अजय मल्होत्रा ने दी मुखाग्नि, बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन करने पहुंचे भाजपा के नेता व कार्यकर्ता
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कई मंत्री रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का बुधवार को लोधी रोड श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अजय मल्होत्रा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस की पलटन ने बंदूक उल्टी करके और हवा में फायर कर प्रो. मल्होत्रा को अंतिम सलामी दी।
इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय 14 पंत मार्ग के सभाकक्ष में उनके दर्शन करने के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों और खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों व भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

प्रो. वीके मल्होत्रा के अंतिम संस्कार के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डाॅ. अल्का गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं आशीष सूद, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत व बांसुरी स्वराज, विधायक नीरज बसोया, अनिल शर्मा आदि के अलावा डीडीए के सदस्य राजीव बब्बर सहित अनेक प्रदेश एवं जिला भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, संघ परिवार प्रतिनिधि दयानंद, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा एवं रविंद्र इंद्रराज, महापौर राजा इकबाल सिंह, वरिष्ठ नेता डा. हर्षवर्धन एवं राजवरधन सिंह राठौर, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह एवं योगिता सिंह, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, कार्यालय मंत्री बृजेश राय एवं अमित गुप्ता आदि पहुंचे।
प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली में जनसंघ और भाजपा दोनों के लिए मजबूत राजनीतिक नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed