फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   products of surajkund fair available online

ऑनलाइन भी मिलेगा सूरजकुंड मेले का सामान

Sat, 30 Jan 2016 01:29 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 30 Jan 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
products of surajkund fair available online

गुड़गांव। सूरजकुंड हस्तशिल्प कला प्रेमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तशिल्प कला खरीदने के लिए अब वहां जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे वो यह कर सकते हैं।

विज्ञापन


गुड़गांव और नोएडा की कंपनियां मिलकर मेले की ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा देंगी। इसके लिए हरियाणा पर्यटन विभाग और ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच करार हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय फलक पर मुकाम हासिल कर चुके सूरजकुंड मेला की हस्तशिल्प बाद में भी मिलेगी। दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के जरिये गुड़गांव से फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरों के उपकरण और खेल के सामान बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


शॉपिंग के बढ़ते कारोबार को देखते हुए गुड़गांव व नोएडा की कई ई-कॉमर्स कंपनियां पर्यटन विभाग से संपर्क में थीं। पहली बार सूरजकुंड मेले में होने वाले बायर्स मीटिंग में ई-कॉमर्स कंपनियों को न्योता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तीन कंपनी आस्कमी बाजार डॉट कॉम, जैबांग डॉट कॉम और पेटीएम डॉट कॉम को खास तौर पर बुलाया गया है।

1 से 7 दिनों में डिलीवरी
मेले के लिए तीन ई-कॉमर्स कंपनियों से करार हो गया है। 11-12 फरवरी को होने वाली स्पेशल ऑनलाइन मीटिंग के लिए भी बुलाया गया है। मेले के बाद भी ऑनलाइन क्राफ्ट बेचने के लिए मेला में आई ई-कॉमर्स कंपनियां जरिया बनेंगी। -राजेश जून, सूरजकुंड मेला अधिकारी

हर 15 मिनट में मिलेगी बस
साइबर सिटी वालों की सूरजकुंड मेले तक पहुंच को आसान बनाने के लिए गुड़गांव रोडवेज ने तैयारी कर ली है। हर 15 मिनट पर लोगों को मेला स्थल तक आने-जाने के लिए बस उपलब्ध होगी।

गुड़गांव रोडवेज के महाप्रबंधक त्रिलोक चंद्र ने बताया कि लोगों के मेला स्थल तक आवागमन के लिए हर 15 मिनट पर बस सेवा उपलब्ध होगी। महाप्रबंधक ने बताया कि गुड़गांव से 10 बस रोजाना रवाना होंगी।

वहीं सूरजकुंड से आने वाली बसों की संख्या 11 निर्धारित की गई है। गुड़गांव डिपो से सूरजकुंड के लिए पहली बस सुबह 9:30 बजे निकलेगी। वहीं अंतिम बस यहां से 6:30 बजे निकलेगी।

अभी सभी समान्य बसों को लगाया गया है। ऑनलाइन अन्य सामानों की शॉपिंग की तरह आर्ट क्राफ्ट की शॉपिंग भी एक से सात दिनों के अंदर किया जाएगा।

दिल्ली एनसीआर में लगने वाले मेले में अधिकतम तीन दिन के भीतर घर तक पहुंचा दिया जाएगा। जबकि देश के दूसरे हिस्से में लगने वाले मेले के सामान सात दिनों में पहुंचा दिया जाएगा।

30वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में मोबाइल ऐप पर्यटकों के लिए काफी मददगार साबित होगा। ऐप से टिकट बुक किया जा सकेगा।

इसके साथ मेले में दिनभर चलने वाले कार्यक्रमों की पूरी जानकारी भी इससे मिल जाएगी। मेले में पहुंचे मशहूर कलाकारों और कारीगरों के बारे में भी ऐप से जानकारी हासिल की जा सकेगी।

चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर : मेले की सुरक्षा के लिए 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है जो दिन और रात में मेले की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

इसके साथ ही शुक्रवार को दूसरे जिलों से पुलिस फोर्स व खुफिया विभाग के अधिकारी को भी बुलाया गया है, जिनमें से कुछ मेला परिसर में पहुंच भी चुके हैं।

सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने मेले में काम कर रहे कारीगरों का सत्यापन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस कंट्रोल रूम को तैयार करने का काम शुरू हो गया।


मेले का मैप जारी
हरियाणा पर्यटन विभाग ने शुक्रवार को 30वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का मैप जारी कर दिया है। राज्यों के फूड स्टॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट के स्टॉल आसानी से ढूंढकर अपनी पसंद का सामान खरीद सकेंगे।

इसके अलावा मेले के 14 मुख्य प्वाइंट और पांच जोन की पूरी जानकारी दी गई है, जिससे गाइड का सहारा लेने की जरूरत नहीं होगी।

सेल्फी प्वाइंट आकर्षक होगा
मेले की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। सिर्फ वीवीआईपी गेट से मुख्य चौपाल के रास्ते को फाइनल टच दिया जा रहा है।

मुख्य चौपाल के पीछे सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है जो इस बार आकर्षण का केंद्र होगा। इंटरनेशनल एरिया के मुख्य गेट को बांस की लकड़िय़ों से सजाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed