{"_id":"1cc64825fedf1e0bc613a2b479d9828a","slug":"problem-in-making-smart-driving-lisence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर हुआ डाउन, सुविधा बनी असुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर हुआ डाउन, सुविधा बनी असुविधा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Feb 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के परिवहन विभाग के कामकाज को आसान बनाने के लिए शुरू की गई ऑनलाइन सुविधा इन दिनों आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
सर्वर डाउन होने से एआरटीओ के कई काम अटक गए हैं। इसके चलते न ड्राइविंग लाइसेंस बन पा रहे हैं और न ही वाहनों का टैक्स जमा हो पा रहा है।
बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक एआरटीओ का सर्वर डाउन हो गया। हालांकि इससे पहले वाहनों का टैक्स भी जमा हुआ और स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाए गए, लेकिन दोपहर बाद कार्यालय का कामकाज ठप हो गया।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एक्सपर्ट को बुलाकर सिस्टम सही कराने की तमाम कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को भी सर्वर ठीक नहीं हो पाया।
इसके चलते कार्यालय का कामकाज दिनभर प्रभावित रहा। स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को डिजिटल हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन के दौर से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन