फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoners release in view of Corona may be stopped

राहत और आफतः कोरोना के नाम पर छूटे कैदियों की खत्म होगी मौज

Wed, 21 Oct 2020 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2020 05:01 AM IST
सार

  • हाईकोर्ट ने कहा-संक्रमण के नाम पर रिहाई पर लगनी चाहिए रोक
  • तिहाड़ जेल के 6,711 कैदी अंतरिम जमानत या पैरोल पर हैं बाहर 
  • 3 कैदियों का ही इलाज, रिहा होने वाले कर रहे रियायत के दुरुपयोग

विज्ञापन
Prisoners release in view of Corona may be stopped
Tihar jail... - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना काल में संक्रमण के चलते पैरोल या जमानत पर बाहर घूम रहे कैदियों की मौज जल्द खत्म हो सकती है। जेलों में संक्रमण रोकने के लिए अंतरिम जमानत और पेरोल बढ़ाने के बाद इसके दुरुपयोग की बात सामने आने पर हाईकोर्ट ने कहा, ऐसा है तो इसमें बदलाव होना चाहिए। तिहाड़ जेल प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया, तिहाड़ के 6,711 कैदी अंतरिम जमानत या पैरोल पर बाहर हैं। इनमें से केवल तीन ही कोरोना संक्रमित हैं। वहीं, लोक अभियोजक ने दलील दी कि कैदी हाईकोर्ट के आदेश का दुरुपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह के समक्ष तिहाड़ जेल प्रशासन ने हलफनामा दाखिल करके जवाब पेश किया। जेलों में कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए कैदियों की अंतरिम जमानत और पैरोल बढ़ाने के आदेश के दुरुपयोग को लेकर विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने याचिका दायर की है। इसमें दावा किया गया है कि हाईकोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत और पैरोल अवधि बढ़ाने का आदेश कोरोना महामारी की स्थिति सामान्य होने तक बढ़ाई गई थी। इस आदेश से संक्रमण रुका, लेकिन कुछ कैदियों ने निजी पारिवारिक कारणों से नियमित अंतरित जमानत की जगह इस आदेश का फायदा उठाया।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने बताया, जघन्य अपराध की श्रेणी वाले 2,318 और छोटे अपराध की श्रेणी वाले 2,907 कैदियों को हाईकोर्ट और निचली अदालतों ने अंतरिम जमानत दी है। महामारी पर जारी आदेश के तहत 6711 कैदी अंतरिम जमानत या पेरोल पर हैं। इस पर पीठ ने कहा, अगर जेलों में संक्रमण लगभग समाप्त हो चुका है तो आदेश में बदलाव करना चाहिए। इससे पहले तीन सदस्यों की पीठ ने 24 अगस्त को सभी कैदियों की अंतरिम जमानत और परोल अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो करना चाहिए आदेश में बदलाव
तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने पीठ को बताया कि जघन्य अपराध की श्रेणी वाले 2318 और छोटे अपराध की श्रेणी में आने वाले 2907 कैदियों को हाईकोर्ट और निचली अदालतों से अंतरिम जमानत दी गई है। वर्तमान में कोरोना महामारी पर जारी आदेश के तहत 6711 कैदी अंतरिम जमानत या पेरोल पर हैं। 


इस दलील के बाद पीठ ने कहा कि अगर जेलों में कोरोना संक्रमण अब लगभग समाप्त हो चुका है तो उस आदेश में बदलाव करना चाहिए। इससे पहले तीन सदस्यों की पीठ ने 24 अगस्त को सभी कैदियों की अंतरिम जमानत और परोल अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed