फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoners assault in Bhondsi jail Gurgaon.

जेल में खूनी संघर्ष, दंगे जैसे हालात

Sat, 23 Aug 2014 06:46 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
Prisoners assault in Bhondsi jail Gurgaon.

गुड़गांव के मॉर्डन जेल भोंडसी में बीती रात कैदियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बैरक में रहने की बात को लेकर कैदियों में कहासुनी हो गई जिसके बाद कैदियों ने हमला बोल दिया। इस संघर्ष में एक कैदी को काफी चोटें आई।

विज्ञापन


जिसे गुड़गांव सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली सफदरजंग रैफर कर दिया। जेल के अंदर हुए संघर्ष के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जेल में हुई घटना के बाद जेल प्रबंधन भी सकते में है।
विज्ञापन


पांच कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। किसी खूनी रंजिश की आशंका को देखते हुए पुलिस इन्हें प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात भोंडसी जेल के बैरक नंबर दस में अचानक कुछ कैदी आपस में भिड़ गए। बैरक में हत्या की सजा काट रहा कैदी अजय उर्फ काला के ऊपर कैदियों ने हमला बोल दिया।

सूत्रों के अनुसार कैदियों ने पूरी योजना के साथ कई नुकीले धारदार हथियारों का उपयोग करते हुए कैदी काला के गर्दन और पीठ पर वार किया। जिसमें वह घायल हो गया। जेल में खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही सायरन बजा दिया और सुरक्षाकर्मियों को मौके पर तैनात कर दिया गया।

जेल के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आरोपी कैदी को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। हमले में घायल कैदी को कड़ी सुरक्षा के बीच रात को ही सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया।

कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा

Prisoners assault in Bhondsi jail Gurgaon.

जेल में हुई वारदात के बाद भोंडसी थाना पुलिस में रात को ही जेल प्रबंधन की तरफ से पांच कैदियों जिनमें कैथल निवासी सुरेंद्र सिंह, नाहरपुर रुपा निवासी कौशल, रेवाड़ी के बरेलीकलां निवासी अजीत, गाजियाबाद निवासी अनूपम और हवालाती पलवल निवासी अमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 148/149/323/506 के तहत भोंडसी थाने में मामला दर्ज कराया गया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई विरेंद्र के अनुसार बैरक में मौजूद अन्य कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है। कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, जेल में हुई घटना के बाद एहतियात के तौर पर बैरक के आसपास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार इससे पहले भी कई बार जेल में इस तरह की कैदियों के झगड़े की बात सामने आई है लेकिन बीती रात हुई घटना में मिले नुकीले लोहे के धारदार वस्तुओं को देखते हुए इसे पूरी योजना के तहत अंजाम देने का अंदेशा जताया जा रहा है।

हालांकि जेल प्रबंधन इसे मामूली विवाद बता रहा है लेकिन सूत्रों के अनुसार इसमें किसी गिरोह की पुरानी रंजिश का भी अंदेशा जताया जा रहा है लिहाजा पुलिस सभी आरोपी कैदियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। अब पुलिस जांच पर ही पूरी स्थिति टिकी हुई है जिसके बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

भोंडसी जेल के अ‌धीक्षक हरेंद्र सिंह का कहना है कि जेल में मामूली कहासुनी के बाद कैदी आपस में भिड़ गए थे जिसमें एक कैदी घायल हो गया था। झगड़े में हथियार मिलने की बात बेबुनियाद है। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed