फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prisoner vinod accidentally killed in the rohini court, was convicted by the accused

रोहिणी कोर्ट में गलती से मारा गया था कैदी विनोद, आरोपियों ने कबूला जुर्म

Sat, 18 Nov 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Nov 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
prisoner vinod accidentally killed in the rohini court, was convicted by the accused
rohini court - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी अदालत में विचाराधीन कैदी विनोद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनकी पहचान पूछताछ में आरोपियों ने विनोद की हत्या करवाने की बात कबूल कर ली है।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस कारणों का खुलासा नहीं कर रही है। सूत्रों का कहना है कि वारदात को तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवानिया के इशारे पर अंजाम दिया गया। पूछताछ में यह भी पता चला है कि हत्या नीरज के विरोधी गुट के बदमाश की करनी थी, गलती से विनोद की हत्या कर दी गई।  
विज्ञापन


अमर उजाला ने घटना वाले ही दिन संदेह जता दिया था कि विनोद कहीं गलत पहचान की वजह से तो नहीं मारा गया था। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रवीण चहर और विक्रम सहरावत के रूप में हुई है। इस मामले में गोली चलाने वाले अब्दुल खान ने घटना के समय ही सरेंडर कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज बवानिया विरोधी गुट के बदमाश की हत्या करवाना चाहता था

prisoner vinod accidentally killed in the rohini court, was convicted by the accused
डेमो इमेज

आरोपियों ने खुलासा किया है कि नीरज बवानिया विरोधी गुट के बदमाश की हत्या करवाना चाहता था।  डेढ़ माह पहले विक्रम तिहाड़ जेल में नीरज से मिला था। बताया जा रहा है कि जिस बदमाश की हत्या करनी थी वह नीरज बवानिया के गैंग के सदस्यों को पहचानता था।

इसलिए नीरज ने किसी नए व्यक्ति से उसकी हत्या करने की साजिश रची। विक्रम अपने परिचित प्रवीण के जरिये अब्दुल खान को इस काम के लिए चुना। घटना वाले दिन विक्रम और प्रवीण ने अब्दुल को नशा करवाया और फिर बदमाश का फोटो दिखाया।

उसके बाद रोहिणी कोर्ट में नाबालिग आरोपी ने उक्त बदमाश समझकर विनोद की तरफ इशारा कर दिया। गलत पहचान की वजह से विनोद की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में अधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रही है। जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल का कहना है कि प्रवीण पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने के अलावा गोली चलाने का एक मामला दर्ज है। वहीं विक्रम पर कार लूट के दो मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed