फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoner tried to misdeed a female doctor in Delhi s Mandoli Jail

आदत से मजबूर है ये दरिंदा: बाथरूम में छिपे कैदी ने महिला डॉक्टर को दबोच दरवाजा किया बंद, फिर जख्मी हो गई महिला

Tue, 27 Sep 2022 11:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Sep 2022 11:19 PM IST
सार

आरोपी ने घटना को बाथरूम में अंजाम दिया। डॉक्टर के शोर मचाने पर सुरक्षा और जेल कर्मियों ने वहां पहुंचकर पीड़िता को बाहर निकाला और आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
Prisoner tried to misdeed a female doctor in Delhi s Mandoli Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की मंडोली जेल में सोमवार दोपहर एक महिला डॉक्टर के साथ एक विचाराधीन कैदी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने घटना को बाथरूम में अंजाम दिया। डॉक्टर के शोर मचाने पर सुरक्षा और जेल कर्मियों ने वहां पहुंचकर पीड़िता का बचाव किया और आरोपी को दबोच लिया। जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी हर्ष विहार थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला डॉक्टर का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया और छानबीन में जुट गई है। आरोपी कैदी दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन

वारदात सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। महिला डॉक्टर जेल नंबर 13 के डेंटल क्लीनिक में कैदियों का इलाज कर रही थी। इसी दौरान एक कैदी नजर बचाकर क्लीनिक के बाथरूम में छिपकर बैठ गया। कैदियों का इलाज करने के बाद महिला डॉक्टर बाथरूम गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। अंदर मौजूद विचाराधीन कैदी ने महिला डॉक्टर को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला डॉक्टर ने विरोध किया और कैदी को धकलने की कोशिश की, इस दौरान कैदी के खींचने पर वह गिर गई और उनके हाथ में चोट लग गई। महिला डॉक्टर शोर मचाया और दरवाजा खोलकर बाहर निकली।

विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर सुरक्षा और जेलकर्मी वहां पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके की पहुंचकर छानबीन की। महिला डॉक्टर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसमें उसने कैदी के दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपी कैदी ने महिला डॉक्टर से शारीरिक छेड़छाड़ की है। जांच में पता चला है कि आरोपी विचाराधीन कैदी दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed