फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoner hanged himself in Tihar was in Tihar for four months in case of kidnapping and misdeeding minor

तिहाड़ में आत्महत्या: कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में चार महीने से था बंद

Thu, 23 Jun 2022 08:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 08:32 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Prisoner hanged himself in Tihar was in Tihar for four months in case of kidnapping and misdeeding minor
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल संख्या पांच के रिकॉर्ड रूम में एक विचाराधीन कैदी ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। कैदी एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में चार माह से जेल में बंद था। कैदी रिकॉर्ड रूम में सहायक का काम करता था। पुलिस ने कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जेल के अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले कैदी की शिनाख्त ब्रह्म नंद(19) के रूप में हुई है। मूलत: उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाला कैदी जेल संख्या पांच में बंद था। उस पर रूप नगर थाना इलाके से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज था। पुलिस ने फरवरी 2022 में आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह जेल में बंद था। 

विज्ञापन

जेल नियम के मुताबिक जेल प्रशासन कैदियों को काम देता है। बताया जा रहा है कि अच्छा आचरण होने की वजह से ब्रह्म नंद को रिकॉर्ड रूम में सहायक का काम दिया गया था। वह ड्योढ़ी के ऊपर पहली मंजिल पर स्थित कार्यालय में काम करता था। जेल अधिकारियों के अनुसार, 21 जून की सुबह वह अन्य दिनों की तरह काम पर आया था। दोपहर पौने तीन बजे एक सेवादार रिकॉर्ड रूम के पास पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 


 

सेवादार ने अन्य लोगों को वहां बुलाया और दरवाजा को धक्का देकर खोला। उन लोगों ने ब्रह्म नंद को पंखे से फंदा की मदद से लटका हुआ पाया। जेल के अस्पताल में तैनात डॉक्टर मौके पर पहुंचे और उसे फंदा से नीचे उतारा। जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed