Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoner found dead in Barrack family charged murder in delhi

बैरक में मृत मिला कैदी, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 11 Mar 2019 12:56 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Prisoner found dead in Barrack family charged murder in delhi
सांकेतिक तस्वीर

तिहाड़ जेल में एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शनिवार सुबह बैरक में विजय राणा (40) मृत मिला। जेल प्रशासन ने उसकी मौत को स्वाभाविक बताया है। जबकि परिवारवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

विज्ञापन


 मूलत: गाजियाबाद का रहने वाला विजय परिवार के साथ समयपुर बादली इलाके में रहता था। वह पेशे से ऑटो चालक था। करीब एक साल पहले विजय से एक दुर्घटना हो गई थी। चार माह पहले उसे अदालत से सजा मिली थी।  विजय जेल संख्या 4 के बैरक संख्या दो में बंद था। शनिवार सुबह  उसके बैरक में बंद अन्य कैदियों ने उसे जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि विजय शुगर और अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के सालगिरह के दिन मिली मौत की खबर
 परिजनों का कहना है कि शनिवार को उसकी शादी की सालगिरह थी। शुक्रवार को परिवार वाले उससे मिलने गए थे। तब वह बिल्कुल ठीक था। शनिवार सुबह उन लोगों को उसकी मौत की जानकारी मिली। उनका आरोप है कि जेल प्रशासन ने उन्हें विजय का शव भी देखने नहीं दिया है। उनका आरोप है कि साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। जेल प्रशासन ने परिवार के सभी आरोपों को निराधार बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed