{"_id":"5ba5f605867a557fe97863ea","slug":"prisoner-absconding-from-bhondsi-jail-gurgram-accused-of-sexual-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: जेल की सुरक्षा में सेंध, दुष्कर्म का आरोपी कूड़े की गाड़ी में छिपकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: जेल की सुरक्षा में सेंध, दुष्कर्म का आरोपी कूड़े की गाड़ी में छिपकर हुआ फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
भोंडसी जेल से फरार कैदी अमित
गुरुग्राम के भोंडसी जेल से एक कैदी के फरार होने की जानकारी सामने आई है। दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे विचाराधीन कैदी ने जेल की सुरक्षा में सेंध लगा दी है। जानकारी के मुताबिक कैदी कूड़े की गाड़ी में छिपकर फरार हुआ है। जेल प्रशासन ने बताया कि कैदी को 15 सितंबर को ही जेल में लाया गया था और शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे कूड़े की गाड़ी में छिपकर फरार हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में भोंडसी थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता के मद्देनजर 6 जेल कर्मियों के खिलाफ भोंडसी थाने में मामला दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की सिफारिश जेलर की ओर से की गई है।
विज्ञापन
जेल से फरार कैदी का नाम अमित है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। कैदी बैरक नंबर 3 में बंद था। आरोपी अमित के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 37 थाने में महिला से दुष्कर्म और अनुसूचित जाति-जनजाति (SC/ST) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन