फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prison van den of gang war continues, monitoring camera was missing.

जेल वैन में कैदी की हत्या के पीछे ये रही पुलिस की गलती

Sun, 03 Jan 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jan 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
Prison van den of gang war continues, monitoring camera was missing.

कोर्ट में पेशी के दौरान जेल वैन में कैदियों की हत्या लगातार जारी हैं। अगस्त 2015 में रोहिणी इलाके में जेल वैन में दो कैदियों की हत्या के बाद शनिवार को एक बार फिर हौजखास में जेल में वैन में एक कैदी की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


दरअसल, जिस वैन में मनोज की हत्या की गई, उसमें लाइव मॉनीटरिंग के लिए लगाए जाने वाला कैमरा नहीं था। यही वजह है कि बदमाशों ने बड़े आराम से मनोज की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


बाद में शोर-शराबा होने पर पुलिस को पता चला। बता दें कि रोहिणी मामले में बदमाशों ने जेल वैन में लगे कैमरे का मुंह चालक की ओर करके वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामलों को देखते हुए सभी जेल वैन में लाइव मॉनीटरिंग कैमरे लगाने के आदेश दिए गए थे। वारदात के समय वैन में करीब आधा दर्जन सुरक्षाकर्मी थे। जबकि कैदियों की संख्या करीब 50 थी।

वैन बन रही हैं गैंगवार का अड्डा

Prison van den of gang war continues, monitoring camera was missing.

जेल से कोर्ट में कैदियों की पेशी के दौरान जेल वैन गैंगवार का अड्डा बनती जा रही हैं। अगस्त में नीटू दाबोदा गैंग के दो बदमाश विक्रम पारस उर्फ गोल्डी और प्रदीप भोला की हत्या से पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया।

नीरज बवाना गैंग ने दोनों की रोहिणी कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी थी। घटना के बाद वैन में पेशी के लिए ले जाते हुए कैदियों की सुरक्षा पर सवाल उठे थे।

उस समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि दो विरोधी गैंग के बदमाशों को अलग-अलग वैन में ही पेश किया जाएगा। लेकिन शनिवार को मनोज के मामले में ऐसा नहीं हुआ। विरोध गैंग के बदमाशों ने मनोज की पीट-पीटकर वैन में ही हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed