फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Minister Narendra Modi gave statement after Ayodhya visit

दौरे के बाद पीएम बोले: 'यह विकास और विरासत की साझा ताकत है, जो देश को 21वीं सदी में सबसे आगे ले जाएगी'

Sat, 30 Dec 2023 08:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Dec 2023 08:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा 'अयोध्या में उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बहन मीरा जी के घर पर उनके परिवार वालों से ‘चाय पे चर्चा’ हुई। इस दौरान यह जानकर मन को बहुत संतोष हुआ कि कैसे सरकारी योजनाओं से पूरे परिवार का जीवन आसान हुआ है।'

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi gave statement after Ayodhya visit
पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रामनगरी अयोध्या में करीब 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। दौरे के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। राममय अयोध्या धाम में आज विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर गर्व की अनुभूति हो रही है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा 'अयोध्या में उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बहन मीरा जी के घर पर उनके परिवार वालों से ‘चाय पे चर्चा’ हुई। इस दौरान यह जानकर मन को बहुत संतोष हुआ कि कैसे सरकारी योजनाओं से पूरे परिवार का जीवन आसान हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने आगे कहा कि रामलला के भव्य-दिव्य मंदिर के साथ ही अयोध्या में कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में राम नगरी अयोध्या धाम में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू होने से लोगों के यहां आने-जाने में और तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed