फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Minister Modi's call - After Pran Pratistha, now is the time to take national prestige to greater height

Bulandshahr : पीएम मोदी का आह्वान- प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को ऊंचाइयों पर ले जाने का वक्त

Fri, 26 Jan 2024 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 05:05 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके साथ, पीएम ने यूपी के बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज कर दिया।

विज्ञापन
Prime Minister Modi's call - After Pran Pratistha, now is the time to take national prestige to greater height
पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपनी पहली जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके साथ, पीएम ने यूपी के बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज कर दिया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने गांव सिखेड़ा के चांदमारी मैदान में बृहस्पतिवार को कहा, आजादी के बाद से कोई गरीबी हटाओ का नारा देता रहा, तो कोई सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोलता रहा। देश ने देखा कि सिर्फ कुछ परिवारों के घर अमीरी आई और कुछ ही परिवारों की राजनीति फली-फूली। 
विज्ञापन


शासकों जैसा बर्ताव : पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, यूपी में अरसे तक सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने और समाज में बंटवारे का रास्ता उन्हें सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम लगा। इसकी कीमत कई पीढ़ियों ने चुकाई। देश को बड़ा नुकसान हुआ, पर अब स्थिति बदल रही है। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। जो बचे हैं, उनमें भी उम्मीद जगी है। मोदी की गारंटी है कि हर नागरिक को उसके लिए बनी सरकारी योजना का लाभ मिले। आज देश मोदी की गारंटी को पूरा होने की गारंटी मानता है। सड़क मार्ग से पहुंचे : दोपहर तक कोहरा छाए रहने की वजह से पीएम मोदी करीब 90 किलोमीटर का सफर गाड़ी से तय कर दिल्ली से जनसभा स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के लिए जनता फूंकती है बिगुल
मोदी चुनाव का नहीं, विकास का बिगुल फूंकता है। समाज के आखिरी व्यक्ति के कल्याण के लिए बिगुल फूंकता है। मोदी के लिए जनता जनार्दन बिगुल फूंकती रहती है। जब जनता बिगुल फूंकती है, तो मोदी को इसमें समय नहीं लगाना पड़ता। मोदी का समय जनता जनार्दन के चरणों में सेवाभाव से काम करने में लगा रहता है।
-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

गणतंत्र दिवस समारोह में आज खास मेहमान होंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों 
पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ जयपुर में बृहस्पतिवार को खुली जीप में एक घंटे तक रोड शो किया। मैक्रों ने एेतिहासिक हवामहल के आगे मोदी के साथ सेल्फी ली। मोदी ने उन्हें श्रीराम मंदिर का मॉडल भेंट किया। दो दिनी दौरे पर भारत आए मैक्रों नई दिल्ली में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। >> पेज 20

नए मतदाताओं से आह्वान...परिवारवादियों को उखाड़ फेंकें 
पीएम मोदी ने पहली बार मतदाता बने युवाओं से परिवारवादी दलों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को नमो नव मतदाता सम्मेलन को वर्चुअली संबोधितकरते हुए कहा, ऐसे दलों के नेता युवा विरोधी होते हैं। युवाओं के वोट में वह ताकत है, जो ऐसे दलों को हरा सकती है। 

पीएम ने कहा- मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं, मेरी विशेष जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 31 मिनट के भाषण की शुरुआत वंदेमातम से की। उन्होंने जैसे ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया, वैसे ही लोग जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे। भाषण समाप्त होने तक यह उद्घोष कई बार सुनाई दिया। बीच-बीच में मोदी-मोदी के नारे भी लगे। पीएम ने यूपी के विकास पर फोकस किया। इसके लिए सबको मिलकर काम करने की आवश्यकराा बताते हुए कहा, मैं यूपी का सांसद हूं, इसलिए मेरी विशेष जिम्मेदारी है।

पीएम का भाषण पूरे होमवर्क के साथ था। उन्होंने दस से ज्यादा बार पश्चिमी यूपी का जिक्र किया। पांच बार गन्ना किसानों की बात की। रैली में आए लोगों में सबसे ज्यादा उत्साह तब नजर आया, जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र किया। बुलंदशहर कल्याण सिंह की कर्मभूमि रहा है। पीएम ने महिलाओं और युवाओं को साधने का प्रयास भी किया। पश्चिमी यूपी के साथ दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलने की बात कही। 

 भाषण की खास बातें

  • भाषण शुरू करते ही कहा, . 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन हुए और अब यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है।
  • लोगों की भीड़ देखकर बोले, आपका ये प्यार और ये विश्वास... जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं।
  • महिलाओं की भागीदारी देख कहा, यह समय रसोई में व्यस्त रहने का है। आप हमारे लिए सब छोड़कर आई हैं। हमें आशीर्वाद देने आईं सभी माताओं-बहनों को विशेष प्रणाम।
  • लोगों से सवाल पूछा, यूपी को ताकत दिए बिना देश ताकतवर कैसे बन सकता है। इसके लिए सबको मिलकर काम करना है। मैं यूपी का सांसद हूं, इसलिए मेरी विशेष जिम्मेदारी।
  • कल्याणकारी योजनाओं पर बोले, देश मोदी की गारंटी को गारंटी पूरा होने की गारंटी मानता है। 

न्यू खुर्जा से न्यू रेवाड़ी डीएफसी रेलखंड राष्ट्र को किया समर्पित
बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में बृहस्पतिवार को हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू खुर्जा (केआरजेएन) से न्यू दादरी (डीईआरएन) होकर न्यू रेवाड़ी (आरईजेएन) तक बनाई गई बिजली की डबल रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित किया। डीएफसी के न्यू खुर्जा, न्यू दादरी-न्यू रेवाड़ी जंक्शन तक का बनाया गया यह रेलखंड 177 किमी लंबा है। इसमें आठ स्टेशन हैं। प्रत्येक स्टॉपेज पर 2.10 मिनट का ठहराव है। इन खंड के शुरू होने से 70 घंटे का सफर 30 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। स्टॉपेज के साथ इसकी सामान्य रफ्तार 81.94 किमी की रहेगी, इस दौरान ट्रेन में कोई स्टाफ चेंज नहीं होगा। यह खंड पश्चिमी और पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) को जोड़ता है। इसको बनाने में करीब 10.141 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस लाइन पर छह स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें न्यू बोड़ाकी, न्यू दादरी, न्यू फरीदाबाद, न्यू पृथला, न्यू तावड़ू और न्यू धारूहेड़ा शामिल हैं। दादरी स्थित भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड के इनलैंड कंटेनर डिपो से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट तक डबल स्टैक मालगाड़ी को 70 घंटे का समय लगता है, लेकिन अब 30 घंटे में ही यह सामान आ जाएगा।

डबल डेकर ट्रेन भी दौड़ेगी
चिपियाना बुजुुर्ग से दादरी के बीच 12 किमी लंबी चौथी लाइन बिछाई गई है ताकि दिल्ली रूट की ट्रेनों का संचालन और बेहतर हो सके। ग्रेनो के न्यू खुर्जा से न्यू रेवाड़ी के बीच कॉरिडोर के कुल छह स्टेशन है। इनमें ग्रेटर नोएडा के न्यू बोड़ाकी व न्यू दादरी स्टेशन भी हैं और इनको जंक्शन बनाया जाएगा। इनके अलावा न्यू फरीदाबाद, न्यू पृथला, न्यू तावडू और धारूहेड़ा स्टेशन भी शामिल हैं। खुर्जा से बोड़ाकी के बीच दूरी 46 किमी और दादरी से रेवाड़ी स्टेशन की दूरी 135 किमी की हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed