Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   31st District Veterans Badminton Championship concludes

Delhi NCR News: 31वीं जिला वेटरन्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो......
विज्ञापन


दो दिन तक चले मुकाबलों में 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुड़गांव जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित 31वीं जिला वेटरन्स बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का रविवार को समापन हो गया। न्यू कॉलोनी स्थित जीडीबीए हॉल, जितेंद्र बहल पार्क में 14 और 15 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ी अब हरियाणा स्टेट वेटरन्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
पुरुष एकल वर्ग में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विजय बेहरा, 40 वर्ष से अधिक में सरबजीत सिंह, 45 वर्ष से अधिक में अंकुर चड्ढा, 55 वर्ष से अधिक में संजय, 60 वर्ष से अधिक में कर्नल संजय नागी और 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सतीश गुप्ता ने खिताब जीता। महिला एकल में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विद्या, 40 वर्ष से अधिक में पूजा ठाकुर और 45 वर्ष से अधिक में गुंजन चौधरी विजेता रहीं।
विज्ञापन

पुरुष युगल के 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नकुल अरोड़ा और सागर की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। 40 वर्ष से अधिक में राकेश कुमार और विक्रम यादव, 45 वर्ष से अधिक में विजय शर्मा और वीरेंद्र सहरावत, 50 वर्ष से अधिक में डॉ. विक्रम और नितिन चड्ढा, 55 वर्ष से अधिक में जॉली और मनीष, 60 वर्ष से अधिक में कर्नल संजय नागी और कर्नल सुरेश चंद तथा 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महेश कुमार और एसके जत्राना की जोड़ी विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला युगल के 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में देविका गर्ग और मल्लेश्वरी की जोड़ी ने मुकाबला जीता। वहीं, मिश्रित युगल में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विजय बेहरा और निधि, 40 वर्ष से अधिक में श्वेताभ सहाय और पूनम बाली तथा 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रमेश कुमार और सीमा मित्रा की जोड़ी विजेता रही।


प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम के उपमहापौर अनूप सिंह ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि आईआरएस अधिकारी दीपक बांगड़ रहे। समापन समारोह में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने एसोसिएशन को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भी दी। एसोसिएशन के महासचिव एसके जटराणा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को खेल से जोड़े रखना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। प्रतियोगिता के आयोजन में मैनेजर शिवम कटारिया सहित महेश कुमार, सुनील गुप्ता, रण सिंह, विजय पाल, अतुल अग्रवाल, लक्की सहरावत, मोहित जैन और मोहन नाफरिया ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed