फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Minister Bravery Award given to children in Delhi

वीरता पुरस्कार: दिल्ली में बच्चों को किया गया सम्मानित, सुहानी बोलीं- यह आत्मनिर्भर भारत की उम्मी

Sun, 21 Jan 2024 09:19 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Jan 2024 09:19 AM IST
सार

दिल्ली में बच्चों को प्रधानमंत्री वीरता पुरस्कार दिया गया।  पुरस्कार पाने  के बाद बच्चों के चेहर पर खुशी देखने को मिली। दिल्ली की सुहानी ने कहा कि उनकी यह खोज आत्मनिर्भर भारत की उम्मीद की जीत है, जिसमें हर कोई अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहता है।
 

विज्ञापन
Prime Minister Bravery Award given to children in Delhi
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री वीरता पुरस्कार पाने वाले बच्चे दिल्ली पहुंचने लगे हैं। अगले दस दिन तक वे राजधानी में ही रहेंगे। पुरस्कार पाने वाली दिल्ली की सुहानी चौहान ने नवाचार में देश के अन्नदाताओं के लिए खेती को आसान करने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाला कृषि वाहन एसओएपीटी विकसित किया है। दक्षिण दिल्ली में रहने वाली सुहानी का यह वाहन पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलेगा। इससे डीजल पर खर्च होने वाले 18 सौ करोड़ बचाए जा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से हर साल 84 करोड़ के कार्बन क्रेडिट को बचाया जा सकेगा। इस वाहन की सराहना देश ही नहीं, विदेश में भी हुई है। 

विज्ञापन


उन्होंने इसका प्रमाणन और पेटेंट भी हासिल किया है। 11वीं की छात्रा सुहानी ने अमर उजाला को बताया कि किसानों की कठिनाई को देखकर कक्षा आठ से ही वह इस वाहन को बनाना शुरू किया था। इसमें उन्हें अभिभावकों के साथ स्कूल का भी समर्थन मिला। सुहानी के अनुसार उनकी यह खोज आत्मनिर्भर भारत की उम्मीद की जीत है, जिसमें हर कोई अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहता है।
विज्ञापन


आदित्य खेल और समाज के लिए एक शक्तिशाली उदाहरण करना चाहती है स्थापित
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की 12 साल की आदित्य यादव एक विशेष रूप से सक्षम बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। कौशल, अथक प्रयासों से उन्होंने दिव्यांगता को धता बता दिया है। देश ही नहीं विदेश में भी उन्होंने भारत का नाम बुलंद किया है। उपलब्धियों की बात करें तो विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में कई पदक जीते हैं। विश्व युवा बधिर चैम्पियनशिप और ब्राजील में छठी विश्व बधिर चैंपियनशिप 24वें डिफलिम्पिक्स में एकल और युगल स्पर्धाओं और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल की अनुष्का कथा वाचन में हैं दक्ष
कथा वाचन कौशल में दक्षता रखने वाली सात साल की अनुष्का को कला और संस्कृति के क्षेत्र में पुरस्कृत किया जाएगा। वह चार साल की आयु से कथा वाचन कर रही हैं। वह  कुशीनगर, यूपी से आती हैं। पिता डॉक्टर वी के पाठ के सानिध्य में जो उनके एक आध्यात्मिक गुरु और उनके पथ प्रदर्शक रहे हैं।

नदी में डूबते चचेरे भाई को बचाते वक्त जान गंवाने वाले आदित्य को सलाम
आदित्य विजय ब्रह्माणे जिन्हें मरणोपरांत वीरता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने अपने चचेरे भाई हर्ष और श्लोक को नदी में डूबने से बचाने में अपनी जान गंवा दी। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों नदी किनारे खेल रहे थे। 


दरअसल, तीनों लड़के ठीक से तैरना नहीं जानते थे, नदी में तैरने के लिए उतरे लेकिन ढलान के कारण पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और डूबने लगे। आदित्य अपने चचेरे भाई श्लोक को खींचने में कामयाब रहे, इसके बाद दूसरे भाई हर्ष को बचाने के लिए दौड़े। हर्ष को बचाने की जल्दबाजी में आदित्य गहरे पानी में चला गए। दुर्भाग्य से वह डूब गए। उनका पता लगाना मुश्किल हो गया। उनके अभिभावक इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed