फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priest wife murdered after entering temple in Delhi

ज्वालाजी मंदिर में खून खराबा: बदमाशों ने पुजारी की पत्नी को गंडासे से काट डाला, बचाने आई भक्त को भी नहीं बख्शा

Sun, 14 Dec 2025 09:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 09:16 PM IST
सार

दिल्ली के मानसरोवर पार्क स्थित ज्वालाजी मंदिर परिसर में बदमाशों ने पुजारी की पत्नी की हत्या कर दी। वहां मौजूद एक महिला ने बचाने का किया प्रयास तो उस पर भी गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया।
 

विज्ञापन
Priest wife murdered after entering temple in Delhi
पुजारी की पत्नी कुसुम शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में रविवार को दिन-दहाड़े मंदिर परिसर में घुसकर बदमाशों ने पुजारी की पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी मंदिर के पुजारी को पूछते हुए वहां पहुंचे थे। पुजारी उस समय परिसर में मौजूद नहीं थे तो आरोपियों ने गंडासे से उनकी पत्नी पर कई वार किए। एक अन्य महिला ने पुजारी की पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर भी हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अंचल सक्सेना साथी के साथ मौके से भाग गया था लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।

विज्ञापन

हमले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुजारी की पत्नी कुसुम शर्मा (48) और श्रद्धालु महिला बीना (56) को नजदीकी जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुसुम शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। बीना का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही जिला के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मंदिर के भीतर घुसकर हुई हत्या के बाद स्थानीय लोगों में खासा रोष था। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवाया। बाद में क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। कुसुम के परिवार का आरोप है कि प्रॉपर्टी विवाद में उनकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी भागते समय मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंचल को दबोच लिया। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि कुसुम परिवार के साथ मानसरोवर पार्क इलाके में रहती थीं। इनके परिवार में पति महेश चंद शर्मा के अलावा बेटा सचिन व दो बेटी चीनू और गौरी हैं। महेश पिछले करीब 36 साल से राम नगर और मानसरोवर पार्क के पास मौजूद ज्वाला जी मंदिर में पुजारी हैं।

विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 5:00 बजे महेश ने मंदिर खोला था। इस बीच सुबह करीब 11:15 बजे वह किसी काम से मंदिर से चले गए। महेश के जाते ही मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर रहने वाली इनकी पत्नी कुसुम शर्मा वहां गई। कभी उनको आए हुए कुछ ही देर हुई थी कि एक युवक पुजारी को पूछते हुए मंदिर में दाखिल हुआ। श्रद्धालुओं ने पुजारी के बाहर जाने की बात बताई और कहा कि उनकी पत्नी वहां मौजूद हैं। आरोपी अंदर आया और कुसुम से पूछताछ के बाद उन पर गंडासे से हमला कर दिया। उनके सिर, हाथों व अन्य हिस्सों में कई वार किए। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी था जो वारदात के समय मंदिर के बाहर मौजूद था।

प्रॉपर्टी विवाद में की गई हत्या...
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर की कुछ जमीन को लेकर एक पड़ोसी से पीड़ितों का विवाद किया हुआ है। उसका कहना है कि जमीन उसकी है, लेकिन महेश चंद शर्मा का कहना है कि जमीन मंदिर की है। विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। कई बार आरोपियों ने महेश चंद शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार को भी आरोपी पुजारी की हत्या की नीयत से आए थे। वह जब नहीं मिले तो आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस को दिए बयान में महेश चंद ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं। पुलिस परिजनों के आरोपों की पड़ताल कर रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजहों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed