{"_id":"69be97f157160c8012070041","slug":"price-of-premium-petrol-increases-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-128772-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, सिलिंडर की चिंता बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, सिलिंडर की चिंता बरकरार
विज्ञापन
-गैस एजेंसियों पर अब भी लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को औद्योगिक डीजल और प्रीमियम पेट्रोल के दाम भी बढ़ाए गए। हालांकि, शनिवार को राजधानी के अधिकतर इलाकाें जैसे आरकेपुरम, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस आदि के पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य रही।
वेलकम स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई है, जिसकी बिक्री पहले से ही सीमित रहती है।
विवेक विहार, झंडेवालान, शाहदरा और करोल बाग समेत कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग सुबह-सुबह ही एजेंसी पहुंचकर लाइन में लग जाते हैं। विवेक विहार निवासी निशा ने बताया कि गैस खत्म होने पर घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से वह सुबह जल्दी एजेंसी पहुंच गईं।
वहीं कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों की डिलीवरी व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही। आश्वासन के बाद भी डिलीवरी नहीं होती। संगम विहार निवासी रणदीप ने बताया कि गैस एजेंसी से खुद सिलिंडर लेना ज्यादा सुरक्षित है।