{"_id":"5d631c8c8ebc3e93d56ca5e8","slug":"price-of-liquor-increased-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बढ़ गई शराब की कीमत, 90 ब्रांड हुए महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बढ़ गई शराब की कीमत, 90 ब्रांड हुए महंगे
Mon, 26 Aug 2019 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने वालों को अब इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। दिल्ली में शराब की कीमत बढ़ गई है। प्रति बोतल मीडियम ब्रांड में 20 से लेकर 40 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है तो अन्य ब्रांड पर सौ से दो सौ रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई शराब नीति के तहत यह बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार, शराब कंपनियों ने कीमत बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिया था। राजधानी में शराब की 70 कंपनियां इसकी आपूर्ति करती हैं। हालांकि, इनमें से अभी 15 कंपनियों के ही लाइसेंस को नवीनीकृत किया गया है।
विज्ञापन
व्हिस्की, बीयर, वोदका को मिलाकर 90 ब्रांड की कीमत बढ़ाई गई है। लाइसेंस नवीनीकरण होने के साथ अन्य ब्रांड वाली शराब की कीमत भी बढ़ जाएगी। संभव है कि 15 दिन के भीतर सभी तरह की शराब की कीमत में बढ़ोतरी हो जाए।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के अनुसार, कम कीमत वाली शराब पार्टी स्पेशल में बोतल पर 20, हाफ पर 10 और क्वार्र्टर पर 5 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे कुछ महंगी शराब की बोतल पर 40 और वोदका पर 30 रुपये बढ़े हैं। रईसों की पसंद माने जाने वाले ब्रांडों की कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।