फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Presidient innograted the World trade fair in Delhi.

दिल्ली में विश्व व्यापार मेले का आगाज, राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन

Sat, 14 Nov 2015 05:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Nov 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
Presidient innograted the World trade fair in Delhi.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व व्यापार मेले का उद्घाटन किया। इस ट्रेड फेयर में इस बार 'मेक इन इंडिया' की झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि हम आज 2,100 अरब डालर की अर्थव्यवस्था हैं और यदि विनिर्माण और नवप्रवर्तन को प्रोत्साहन दिया जाता है तो अगले दो दशक में हम 10 हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।
विज्ञापन


प्रणब मुखर्जी के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों के दौरान बने चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक परिदृश्य का मुकाबला करने में हमारी अर्थव्यवस्था सक्षम रही है। दुनिया की कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में छाई आर्थिक सुस्ती से भारत काफी हद तक बचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या ट्रेड फेयर में खास

Presidient innograted the World trade fair in Delhi.

बता दें कि मेले में स्मार्ट सिटी, मॉडल गांव, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व जन-धन समेत कई योजनाओं का जिक्र होगा। बताया जा रहा है कि इस बार मेले में तकरीबन 15 लाख देशी-विदेशी लोगों के पहुंचने की संभावना है।

ट्रेड फेयर में अफगानिस्तान को साझीदार देश, बांग्लादेश को फोकस देश व गोवा और झारखंड को साझीदार राज्य बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश को फोकस राज्य का दर्जा दिया गया है।

प्रगति मैदान में करीब सात हजार से अधिक कंपनियां पहुंच रही हैं। कंपनियां सामान लेकर आती हैं, लेकिन सेल्स गर्ल्स से लेकर अन्य कर्मी वे मेले में आकर हायर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed