फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparing to provide free education to poor students in private schools till class 12th

Delhi: गरीब छात्रों को निजी स्कूलों में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा देने की तैयारी, SC-ST कल्याण समिति ने की सिफारिश

Sun, 02 Apr 2023 07:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Apr 2023 07:41 AM IST
सार

फीस का भुगतान न कर पाने के कारण गरीब बच्चे आठवीं के आगे नहीं पढ़ पाते। ऐसे में समिति ने सिफारिश की है कि शिक्षा विभाग को निजी स्कूलों में 12वीं तक पढ़ने वाले सभी ईडब्ल्यूएस/डीजी के छात्रों को मुफ्त शिक्षा का लाभ देना चाहिए।

विज्ञापन
Preparing to provide free education to poor students in private schools till class 12th
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

राजधानी के हजारों गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में 12वीं तक शिक्षा का अधिकार मिल सकता है। बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए विधानसभा की एससी-एसटी कल्याण समिति ने सिफारिश की है। एससी-एसटी दिल्ली विधानसभा के कल्याण संबंधी समिति के अध्यक्ष विशेष रवि की अध्यक्षता में शनिवार को 13वीं बैठक हुई। इसमें संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


विशेष रवि ने निजी स्कूलों में पढ़ने वाले ईडब्ल्यूएस-डीजी छात्रों के अधिकारों और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शिक्षा विभाग को तलब किया था। बैठक में विचार-विमर्श किया गया कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम वर्तमान में 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है। यह आठवीं कक्षा तक ही मिल पाती है। 
विज्ञापन


फीस का भुगतान न कर पाने के कारण गरीब बच्चे आठवीं के आगे नहीं पढ़ पाते। ऐसे में समिति ने सिफारिश की है कि शिक्षा विभाग को निजी स्कूलों में 12वीं तक पढ़ने वाले सभी ईडब्ल्यूएस/डीजी के छात्रों को मुफ्त शिक्षा का लाभ देना चाहिए। इस बात पर भी चर्चा की गई कि कुछ निजी स्कूलों को सरकारी एजेंसियों से जमीन मिली है। वे पहले से ही कक्षा 12 तक के ईडब्ल्यूएस बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति का मानना है कि सभी बच्चों को उनकी सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना शिक्षा तक निरंतर पहुंच प्रदान करना आवश्यक है। 12वीं तक के सभी ईडब्ल्यूएस छात्रों को मुफ्त शिक्षा का लाभ देने से यह सुनिश्चित होगा कि वे एक पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही उच्च अध्ययन व बेहतर करियर की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed