फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations underway to take action against 85 polluting units in the NCR

Delhi NCR News: एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली 85 इकाइयों पर कार्रवाई की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सीएक्यूएम की जांच में नियमों का उल्लंघन मिला, चार निर्माण परियोजनाएं और एक औद्योगिक इकाई होंगी बंद
विज्ञापन

28 डीजल जनरेटर सेट भी होंगे सील

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की प्रवर्तन टास्क फोर्स (ईटीएफ) ने एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। आठ से 24 सितंबर के बीच हुए निरीक्षणों में कुल 85 मामलों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इन उल्लंघनों पर चार निर्माण परियोजनाओं, एक औद्योगिक इकाई को बंद करने और 28 डीजल जनरेटर (डीजी) सेट सील करने की कार्रवाई प्रस्तावित है।
ईटीएफ की 140वीं बैठक में यह रिपोर्ट रखी गई। एनसीआर में 197 निरीक्षण हुए, जिनमें 10 निर्माण, 111 औद्योगिक इकाइयों और 76 डीजी सेट की जांच शामिल थी। औद्योगिक इकाइयों की जांच में 22 निरीक्षण विशेष अभियान के तहत किए गए। उल्लंघन के मामलों में 8 निर्माण, 49 औद्योगिक और 28 डीजी सेट से जुड़े थे। 10 मामलों में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने की भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। सीएक्यूएम की फ्लाइंग स्क्वॉड अब तक एनसीआर में 28,744 इकाइयों का निरीक्षण कर चुकी हैं। इन जांचों के आधार पर 1,831 क्लोजर डायरेक्शन जारी किए गए। नियमों का पालन सुनिश्चित होने के बाद 1,488 इकाइयों को दोबारा काम शुरू करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

लोनी में सभी इकाइयां गैर-अनुपालन वाली
29 सितंबर को गाजियाबाद के लोनी में 21 औद्योगिक इकाइयों की जांच की गई। जांच में सभी पर नियमों का पालन नहीं मिला। कई इकाइयों में पर्याप्त चिमनी व वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण नहीं थे, कुछ वैध संचालन की अनुमति के बिना चल रही थीं। गैर-अनुमोदित ईंधन, जिसमें कोयला भी शामिल है, का इस्तेमाल भी पाया गया। ईटीएफ ने अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन कराने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed