{"_id":"6a4aa409c9b595eeea0ec242","slug":"preparations-underway-to-remove-encroachments-on-pingawan-main-road-panchayat-appeals-to-shopkeepers-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113368-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पिनगवां मेन रोड पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, पंचायत ने दुकानदारों से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पिनगवां मेन रोड पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, पंचायत ने दुकानदारों से की अपील
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां।
कस्बे के मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। सरपंच प्रतिनिधि मनोज तंवर ने दुकानदारों और आम लोगों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील की है।मनोज तंवर ने कहा कि पिनगवां मेन रोड पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अनुरोध किया कि वे अपनी दुकानों के आगे फड़, सामान और अन्य सामग्री सड़क या फुटपाथ पर न रखें, बल्कि उन्हें दुकान की सीमा के भीतर रखें ताकि सड़क खुली रहे और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने लोगों से पेड़ों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि साफ-सफाई अभियान के बाद कूड़ा-कचरा दोबारा सड़क या फुटपाथ पर न फेंकें। इससे कस्बे की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहेगी। सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सभी के सहयोग से पिनगवां को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन और पंचायत का सहयोग करने की अपील की।