फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparation to install CT scan machine in Delhi hospital BPL card holders and EWS category patients will get benefit

दिल्ली: अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने की तैयारी, बीपीएल कार्ड धारकों और ईडब्ल्यूएस वर्ग के रोगियों को मिलेगा लाभ

Wed, 16 Feb 2022 10:04 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 10:04 PM IST
सार

उत्तरी निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी दयानंद अस्पताल पूर्वी दिल्ली के निम्न आय वर्ग वाले लोगों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराता है। इसलिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा स्वामी दयानंद अस्पताल में ढांचागत सुविधाओं के साथ अन्य सुविधाओं को भी सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Preparation to install CT scan machine in Delhi hospital BPL card holders and EWS category patients will get benefit
CT scan machine - फोटो : iStock

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में जल्द ही कम आय वाले नागरिकों को नि:शुल्क सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। जबकि बाकी लोगों को भी यहां पर सब्सिडी रेट सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। 

विज्ञापन


पूर्वी निगम अस्पताल में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से सीटी स्कैन मशीन लगने जा रही है। निगन ने जानकारी दी है कि इसे लगाने के लिए टेंडरिंग प्रक्रियां शुरू हो चुकी है। यहां पर सीजीएचएस श्रेणी के लोगों को नि:शुल्क सुविधाएं दी जाएंगी। 
विज्ञापन


उत्तरी निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने बताया कि इस संबंध में इच्छुक निजी एजेंसियों से बोलियां आमंत्रित की गई हैं। अधिकतम छूट देने वाली फर्म को ठेका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद अस्पताल के परिसर में इसके लिए अलग जगह मुहैया कराई जाएगी। मशीन लगने के बाद बीपीएल कार्ड धारकों को 10 फीसदी तक और ईडब्ल्यूएस रोगियों को मुफ्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed