फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pregnant returned from hospital in noida.

प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को लौटाया

Mon, 25 Aug 2014 06:22 AM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 06:22 AM IST
विज्ञापन
Pregnant returned from hospital in noida.

नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को लौटा दिया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर न होने की बात कही गई और दिल्ली ले जाने की सलाह भी दे डाली। यूपी भवन के कर्मचारी की पुत्रवधु होने के कारण मामला प्रमुख सचिव स्वास्थ्य तक पहुंचा गया।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने सीएमएस और सीएमओ से मामले की जानकारी ली है। सेक्टर-15 निवासी दिनेश पांडे यूपी भवन में कैंटीन इंचार्ज हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गर्भवती बहू बबली के पेट में दर्द हुआ। वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। स्टाफ ने यह कहते हुए टाल दिया कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


यह हालात तब हैं, जब सीएमएस ने खुद स्टाफ को पहले ही फोन कर दिया था। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस से बबली को लेकर दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचे। वहां भी भर्ती करने को लेकर टाल-मटोल होती रहा। फैजाबाद के सांसद के फोन पर मरीज को भर्ती किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात डेढ़ बजे हुई डिलीवरी

Pregnant returned from hospital in noida.

रात करीब डेढ़ बजे डिलीवरी हुई और बेटी पैदा हुई। दिनेश ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाद सीएमएस डॉ. आरएनपी मिश्र का फोन आया और उन्होंने मरीज को अस्पताल वापस लाने के लिए कहा, लेकिन लेडी हार्डिंग के डॉक्टरों ने इसकी अनुमति नहीं दी।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएनपी मिश्र का कहना है कि मरीज के परिजन ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी नहीं चाहते थे। मरीज की ऐसी हालत नहीं थी कि उसकी सामान्य डिलीवरी हो सके। डॉक्टर के अस्पताल में नहीं होने का आरोप गलत है। डॉ. निरुपमा ड्यूटी पर मौजूद थीं। परिजन ने एंबुलेंस के ड्राइवर से भी बुरा व्यवहार किया है। प्रमुख सचिव को अस्पताल का पक्ष लिखित में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed