{"_id":"583eb68d41546c05da34530758df3cb0","slug":"pregnant-molestation-beating-the-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती से छेड़छाड़, पिटाई से हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती से छेड़छाड़, पिटाई से हालत बिगड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 15 Dec 2015 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से ईंधन लेने गई गर्भवती से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला की आरोपी युवकों ने लात घूसों से पिटाई कर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
पति ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार शाम जेवर कोतवाली के गोपालगढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी गांव के बाड़े में रखे बिटोरे से उपले लेने गई थी। वहां पहले से गांव के ही अमन, धर्मेंद्र और उदयवीर मौजूद थे।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर तीनों ने उसकी पिटाई कर डाली। पिटाई से गर्भवती की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन