फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   predator chewed the private part of teenager In Delhi

दरिंदे ने किशोर का प्राइवेट पार्ट चबाया: धमकाकर की गंदी हकरत, लहूलुहान पहुंचा घर, अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Jul 2023 09:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 09:05 PM IST
सार

पुलिस ने छानबीन के बाद गंभीर चोट पहुंचाने और पॉक्सो का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यमुना विहार निवासी विजय कुमार पाठक (43) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
predator chewed the private part of teenager In Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बीमा कंपनी के सहायक मैनेजर ने 14 साल के किशोर के प्राइवेट पार्ट में काट लिया। किशोर के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा और वह दर्द से छटपटाने लगा। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। किशोर सीधा घर पहुंचा, बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद गंभीर चोट पहुंचाने और पॉक्सो का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यमुना विहार निवासी विजय कुमार पाठक (43) के रूप में हुई है। आरोपी मोती नगर स्थित बीमा कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोर परिवार के साथ गुलाबी बाग इलाके में रहता है। बुधवार दोपहर को वह स्कूल से बाहर निकला। रास्ते में उसे स्कूटी सवार एक व्यक्ति मिला। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और डरा-धमकाकर उसे सूनसान जगह ले गया। इसके बाद आरोपी ने किशोर के साथ गंदी हरकत की और उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपी वहां से फरार हो गया। किशोर घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। बाद में उसे हिन्दूराव अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस को खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपी की स्कूटी का नंबर मिला। उसके आधार पर पुलिस मोती नगर स्थित उसके दफ्तर पहुंची। बाद में ऑन ड्यूटी उसे दबोच लिया। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करने लगा। बाद में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed